Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला से चोरी डंपर लेकर भाग रहे बदमाशों ने पुलिस गाड़ी को मारी टक्कर, एक गिरफ्तार  

Summer express, सोनीपत। अंबाला से चोरी किए गए डंपर को लेकर भाग रहे बदमाशों ने मुरथल के पास पुलिस की घेराबंदी तोड़ने के लिए पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर में एएसआई युद्धवीर और सुमित को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने पीछा जारी रखते हुए शहर में नाकाबंदी कर एक आरोपी को डंपर समेत गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, अंबाला से डंपर चोरी होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस की तीन टीमें आरोपी वाहन का पीछा कर रही थीं। मुरथल गांव के पास एक पुलिस टीम ने डंपर को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि डंपर चालक ने वाहन रोकने के बजाय पुलिस की गाड़ी को जानबूझकर टक्कर मार दी और मौके से फरार होने की कोशिश की।

टक्कर के बावजूद पुलिसकर्मियों ने पीछा जारी रखा। इसके बाद पुलिस की दो टीमों ने सोनीपत शहर में घेराबंदी कर दी। अग्रसेन चौक के पास पुलिस ने डंपर को रोककर नूंह के अडबर निवासी खालिद खान को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी आरिफ डंपर से कूदकर भागने में सफल रहा। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

पुलिस वाहन को टक्कर मारने की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में घायल एएसआई युद्धवीर और सुमित को प्राथमिक उपचार दिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में खालिद ने यमुनानगर क्षेत्र से पहले भी डंपर चोरी करने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है और उससे चोरी की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

मुरथल थाना पुलिस ने पुलिस टीम के वाहन को टक्कर मारकर जान से मारने की कोशिश और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अब फरार आरोपी आरिफ की गिरफ्तारी और चोरी के अन्य मामलों से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल मेडिकल कॉलेज के ठेका कर्मचारियों ने उठाई जॉब सिक्योरिटी की मांग, दो घंटे दिया धरना

Summer express, करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों ने नौकरी की सुरक्षा की मांग को लेकर सोमवार को दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया। कर्मचारियों ने सरकार और मेडिकल कॉलेज प्रशासन से जॉब सिक्योरिटी के तहत उनके आवेदन स्वीकार करने और लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के...

अंबाला से चोरी डंपर लेकर भाग रहे बदमाशों ने पुलिस गाड़ी को मारी टक्कर, एक गिरफ्तार  

Summer express, सोनीपत। अंबाला से चोरी किए गए डंपर को लेकर भाग रहे बदमाशों ने मुरथल के पास पुलिस की घेराबंदी तोड़ने के लिए पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर में एएसआई युद्धवीर और सुमित को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने पीछा जारी रखते हुए शहर में नाकाबंदी कर एक आरोपी को डंपर समेत...

4 हजार से ज्यादा गालस्टोन से भरा था गॉलब्लैडर, फरीदाबाद में 41 वर्षीय मरीज की सफल सर्जरी

Summer express, फरीदाबाद। फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल में डॉक्टरों ने एक जटिल मामले में 41 वर्षीय मरीज के गॉलब्लैडर से 4,000 से अधिक गालस्टोन निकालकर उसे गंभीर स्वास्थ्य जोखिम से बचाया। अस्पताल के अनुसार, मरीज मोटापे के साथ मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रहा था, जिसके चलते सर्जरी चुनौतीपूर्ण मानी...

67 वर्षीय दादी पर 10 वर्षीय पोते के यौन शोषण का आरोप, बेंगलुरु से गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर। रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 67 वर्षीय महिला पर अपने 10 वर्षीय पोते के लंबे समय तक यौन शोषण का आरोप लगा है। शिकायत मिलने के बाद महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी महिला को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर...

ओडिशा में बारिश का कहर, नेशनल हाईवे का 100 मीटर हिस्सा धंसा

Summer express, केंद्रपाड़ा। ओडिशा में लगातार हो रही बारिश के बीच बड़ा सड़क हादसा टल गया। केंद्रपाड़ा जिले के मार्शाघाई थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के निर्माणाधीन हिस्से का करीब 100 मीटर भाग अचानक धंस गया। सड़क का हिस्सा धंसने से वहां खड़े तीन ट्रक गहरे गड्ढे में जा गिरे। राहत की बात यह रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.