Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

67 वर्षीय दादी पर 10 वर्षीय पोते के यौन शोषण का आरोप, बेंगलुरु से गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर। रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 67 वर्षीय महिला पर अपने 10 वर्षीय पोते के लंबे समय तक यौन शोषण का आरोप लगा है। शिकायत मिलने के बाद महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी महिला को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, मामले की शिकायत पीड़ित बच्चे की मां ने महिला थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जून 2023 से सितंबर 2025 के बीच बच्चे के साथ उसकी दादी ने कथित तौर पर यौन शोषण किया। इस दौरान बच्चा अपनी दादी के संपर्क में था। घटना की जानकारी परिवार को मिलने के बाद मां ने पुलिस से शिकायत की और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी महिला शहर से बाहर रह रही है। पुलिस ने उसे जांच में शामिल होने के लिए कई नोटिस भेजे, लेकिन वह पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी।

पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत बच्चे के बयान दर्ज किए। जांच अधिकारियों के मुताबिक, बच्चे के बयान में लगाए गए आरोपों की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी महिला की लोकेशन का पता लगाने का प्रयास शुरू किया। जांच में सामने आया कि वह बेंगलुरु में अपने छोटे बेटे के घर पर रह रही थी।

महिला थाना प्रभारी शीलावंती के नेतृत्व में पुलिस टीम बेंगलुरु पहुंची और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे यमुनानगर लाया गया। स्थानीय अदालत में पेश करने पर अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

4 हजार से ज्यादा गालस्टोन से भरा था गॉलब्लैडर, फरीदाबाद में 41 वर्षीय मरीज की सफल सर्जरी

Summer express, फरीदाबाद। फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल में डॉक्टरों ने एक जटिल मामले में 41 वर्षीय मरीज के गॉलब्लैडर से 4,000 से अधिक गालस्टोन निकालकर उसे गंभीर स्वास्थ्य जोखिम से बचाया। अस्पताल के अनुसार, मरीज मोटापे के साथ मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रहा था, जिसके चलते सर्जरी चुनौतीपूर्ण मानी...

67 वर्षीय दादी पर 10 वर्षीय पोते के यौन शोषण का आरोप, बेंगलुरु से गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर। रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 67 वर्षीय महिला पर अपने 10 वर्षीय पोते के लंबे समय तक यौन शोषण का आरोप लगा है। शिकायत मिलने के बाद महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी महिला को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर...

ओडिशा में बारिश का कहर, नेशनल हाईवे का 100 मीटर हिस्सा धंसा

Summer express, केंद्रपाड़ा। ओडिशा में लगातार हो रही बारिश के बीच बड़ा सड़क हादसा टल गया। केंद्रपाड़ा जिले के मार्शाघाई थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के निर्माणाधीन हिस्से का करीब 100 मीटर भाग अचानक धंस गया। सड़क का हिस्सा धंसने से वहां खड़े तीन ट्रक गहरे गड्ढे में जा गिरे। राहत की बात यह रही...

अबोहर में नशे का कहर, दो बच्चों के पिता की मौत से ग्रामीणों में फूटा गुस्सा

Summer express, अबोहर। पंजाब के अबोहर के गांव पंजावा में नशे की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। गांव में दो बच्चों के पिता सुखजिंदर सिंह की मौत के बाद नशे के खिलाफ लोगों में आक्रोश और तेज हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक...

झंड’ शब्द असंवैधानिक नहीं, कांग्रेस ने बेवजह दिया तूल: सुधीर शर्मा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला। कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही है। अपने बयान में ‘झंड’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस के निशाने पर आए धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने अब पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ‘झंड’ न तो कोई गाली है और न ही असंवैधानिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.