Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में रक्षाबंधन के लिए डाक विभाग ने उतारा वाटरप्रूफ राखी लिफाफा, कीमत सिर्फ 10 रुपये

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने बहनों की सुविधा के लिए विशेष वाटरप्रूफ राखी लिफाफा उपलब्ध कराया है। बारिश के मौसम में राखी को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से तैयार किए गए इस लिफाफे की कीमत महज 10 रुपये रखी गई है। ऐसे में जो बहनें अपने भाइयों के पास जाकर राखी नहीं बांध सकतीं, वे इस विशेष लिफाफे के माध्यम से देश-विदेश में राखी भेज सकती हैं।

डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बरसात के दौरान सामान्य लिफाफे में भेजी गई राखी के खराब होने की आशंका रहती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए वाटरप्रूफ लिफाफा तैयार किया गया है। इसमें राखी को नमी और बारिश से सुरक्षित रखते हुए गंतव्य तक पहुंचाया जा सकता है। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि बहनों की ओर से भेजी गई राखियां समय पर उनके भाइयों तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।

अंबाला कैंट डाकघर के प्रवर अधीक्षक प्रभात गोयल ने बताया कि इस बार विभाग की ओर से करीब 60 हजार विशेष राखी लिफाफे मंगवाए गए हैं। उम्मीद है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी रक्षाबंधन से करीब एक सप्ताह पहले ही इनकी बिक्री पूरी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इन लिफाफों के जरिए देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेशों में भी राखियां भेजी जा सकती हैं।

राखी भेजने डाकघर पहुंचे लोगों ने डाक विभाग की इस पहल की सराहना की। उनका कहना है कि बारिश के मौसम में राखी भेजना पहले परेशानी भरा होता था और कई बार नमी के कारण राखी खराब हो जाती थी। वाटरप्रूफ लिफाफे के कारण अब राखी को सुरक्षित तरीके से दूर रहने वाले भाइयों तक भेजना आसान हो गया है।

लोगों ने कहा कि डाक विभाग की यह सुविधा उन परिवारों के लिए काफी उपयोगी है, जहां भाई-बहन अलग-अलग शहरों या देशों में रहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभाग की इस व्यवस्था से रक्षाबंधन का प्यार और भाई-बहन का भावनात्मक रिश्ता समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.