Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कलानौर में अकबर की ताजपोशी स्थल बदहाल, करोड़ों का पार्क बना उपेक्षा का शिकार

Summer express, कलानौर। गुरदासपुर के ऐतिहासिक कस्बा कलानौर में मुगल सम्राट जलालुद्दीन मुहम्मद अकबर की ताजपोशी से जुड़ा ऐतिहासिक स्थल लंबे समय से रखरखाव के अभाव में बदहाली का शिकार है। करोड़ों रुपये की लागत से विकसित किए गए पार्क में जगह-जगह घास, झाड़ियां और जंगली वनस्पतियां उग आई हैं। सफाई व्यवस्था चरमराने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ यहां आने वाले पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, परिसर में लंबे समय से नियमित सफाई और रखरखाव नहीं हुआ है। घनी झाड़ियों के कारण सांप और अन्य जहरीले जीवों का खतरा भी बढ़ गया है। ऐतिहासिक ताजपोशी स्थल तक पहुंचने वाले रास्ते की स्थिति भी बेहतर नहीं है। इससे इस महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल की खूबसूरती प्रभावित हो रही है।

ऐतिहासिक सिंहासन भी बदहाल

अकबर की ताजपोशी से जुड़े ऐतिहासिक सिंहासन की स्थिति भी चिंता का विषय बनी हुई है। सिंहासन पर किया गया लाल रंग समय के साथ फीका पड़कर काला दिखाई देने लगा है। इसके अलावा सिंहासन के चबूतरे पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा अभद्र भाषा लिखे जाने की बात भी सामने आई है।

ग्राम पंचायत मौजोवाल कलानौर के सरपंच हरदीप सिंह मठारू ने कहा कि यह स्थल ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है और इसे देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। इसके बावजूद यहां पर्याप्त निगरानी और देखभाल नहीं की जा रही है। स्थल पर छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ पांच हजार रुपये जुर्माने का सूचना बोर्ड लगाया गया है, लेकिन निगरानी व्यवस्था मजबूत नहीं होने से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

पर्यटकों के लिए बनाए कमरे भी जर्जर

परिसर में पर्यटकों की सुविधा के लिए बनाए गए दो छोटे कमरों की छतें भी गिर चुकी हैं। कमरों की खराब स्थिति और परिसर में फैली गंदगी से साफ है कि लंबे समय से मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है। घास और झाड़ियों से घिरे इस परिसर में आने वाले पर्यटकों को मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है।

1556 में कलानौर में हुई थी अकबर की ताजपोशी

इतिहास के अनुसार, मुगल सम्राट हुमायूं की मृत्यु के बाद 14 फरवरी 1556 को कलानौर में अकबर की ताजपोशी की गई थी। उस समय अकबर की उम्र करीब 13 वर्ष थी। उनके संरक्षक बैरम खां ने यहां चबूतरा बनवाकर शाही परंपराओं के अनुसार उनका राज्याभिषेक कराया था।

अकबर की ताजपोशी के बाद कलानौर का ऐतिहासिक महत्व और बढ़ गया। मुगल काल में इस क्षेत्र में कई बाग और इमारतें भी बनवाई गई थीं। हालांकि समय बीतने के साथ बाढ़ और अन्य प्राकृतिक कारणों से इनमें से कई संरचनाएं नष्ट हो गईं।

पंचायत ने मांगी स्थल की जिम्मेदारी

सरपंच हरदीप सिंह मठारू ने पुरातत्व विभाग से ऐतिहासिक स्थल की तत्काल सफाई, मरम्मत और नियमित रखरखाव कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि विभाग के लिए इस स्थल की लगातार देखभाल करना संभव नहीं है तो इसकी जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को सौंपी जा सकती है।

पंचायत का कहना है कि स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलने से पार्क की सफाई, सुरक्षा और रखरखाव बेहतर तरीके से किया जा सकता है। इससे ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने के साथ-साथ कलानौर को पर्यटन के लिहाज से भी विकसित करने में मदद मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्हड़ पिज्जा फेम सहज का भावुक फेसबुक लाइव, बोले तीन साल से नर्क जैसी जिंदगी जी रहा हूं

Summer express, जालंधर। कुल्हड़ पिज्जा के नाम से चर्चित सहज का फेसबुक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सहज अस्पताल में भर्ती होने और असहनीय दर्द से परेशान होने की बात कहते नजर आ रहे हैं। लाइव के दौरान उन्होंने अपनी सेहत और पिछले तीन वर्षों से झेल...

बिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, धुएं से यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Summer express, बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में आग लगने और धुआं भरने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। कोच से धुआं निकलता देख यात्रियों ने तत्काल चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवा दी। इसके बाद कोच में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुछ ही देर में पूरे...

करनाल में CIA-2 पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा के करनाल में देर रात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सीआईए-2 पुलिस और आरोपी अनिल कुमार के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अनिल कुमार के दाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे काबू कर उपचार के लिए...

जींद के सैनिटरी कारोबारी से 3 करोड़ की फिरौती मांगी, परिवार समेत जान से मारने की धमकी

Summer express, जींद। जिले में एक सैनिटरी कारोबारी से तीन करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और रकम नहीं देने पर उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने व्हाट्सएप कॉल और ऑडियो संदेश भेजकर कारोबारी पर फिरौती देने का दबाव बनाया। धमकी में यह...

करनाल में ACB का एक्शन, 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते नगर निगम कर्मचारी गिरफ्तार

राकेश कुमार शर्मा, करनाल। करनाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने नगर निगम के एक कर्मचारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राम सिंह के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता की दुकान की सेल डीड...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.