Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 13वें दिन जारी, निकाय मंत्री का पुतला फूंका

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर प्रदेशभर में सफाई कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 13वें दिन भी जारी रही। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। अंबाला में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए निकाय मंत्री विपुल गोयल की शव यात्रा निकाली और मुख्य बाजारों से होते हुए अंबाला कैंट सदर बाजार चौक पर पहुंचे।

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश उपप्रधान सेवाराम बोहत की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने निकाय मंत्री की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। सदर बाजार चौक पर पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने निकाय मंत्री के पुतले का दहन किया।

पुतला फूंकने के दौरान अचानक आग की लपटें तेज हो गईं और प्रदेश उपप्रधान सेवाराम बोहत भी आग की चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत प्रयास कर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

प्रदेश उपप्रधान सेवाराम बोहत ने सरकार पर कर्मचारियों से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में 29 से 31 अक्टूबर तक बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, करवाचौथ पर चांद दिखने में हो सकती है परेशानी

Summer express, अमृतसर। पंजाब में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बाद 29, 30 और 31 अक्टूबर को कई इलाकों में बारिश, तेज हवाओं और...

अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई ने पत्रकार आशुतोष नेगी का बयान दर्ज किया

Summer express,नई दिल्ली। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पत्रकार आशुतोष नेगी का बयान दर्ज किया है। जांच एजेंसी इस मामले में एक कथित वीआईपी की भूमिका और उससे जुड़े आरोपों की पड़ताल कर रही है। इसी सिलसिले में पत्रकार को दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय बुलाया गया था। आशुतोष...

गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को पहचान दिलाने का मुद्दा उठाएगा एसटी मोर्चा, जनजातीय विकास पर शाहपुर में होगी चर्चा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्ना लाल रावत ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनजातीय समुदायों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों से जुड़े लंबित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। विशेष रूप से जिला कांगड़ा में गद्दी समुदाय...

होडल में कांग्रेस का प्रदर्शन :दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर लगाए वोट चोरी के आरोप

Summer express, सुंदर कुंडू, होडल। हरियाणा के होडल स्थित स्थानीय अंबेडकर भवन में कांग्रेस की ओर से ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कार्यक्रम का संयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस...

गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर के पास अडानी के विज्ञापन बैनरों पर विवाद, महिला कांग्रेस ने उठाए सवाल

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर परिसर के बाहर और आसपास अडानी के विज्ञापन वाले बैनर लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। महिला कांग्रेस ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेत्री सीमा हुड्डा ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.