Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

असीम आस्था: घुटनों के बल रेंगते हुए हाथों में ज्योति लेकर मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-:चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेले के पवित्र अवसर पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और भक्ति के कई भावुक दृश्य देखने को मिल रहे हैं। मेले के छठे दिन पंजाब के लुधियाना से आए श्रद्धालु रणजीत सिंह ने अपनी अनोखी श्रद्धा से सभी का ध्यान आकर्षित किया। मनोकामना पूरी होने पर वह करीब दो किलोमीटर की दूरी घुटनों के बल रेंगते हुए और दोनों हाथों में पावन ज्योति लेकर माता के दरबार पहुंचे।

रणजीत सिंह ने बताया कि उनकी मां चिंतपूर्णी के प्रति गहरी आस्था है। उन्होंने मनोकामना पूरी होने के बाद माता रानी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का संकल्प लिया था। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए उन्होंने कठिन यात्रा का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए केवल यात्रा नहीं, बल्कि माता के प्रति श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है।उन्होंने बताया कि इससे पहले उन्होंने कभी इस तरह घुटनों के बल रेंगकर या दंडवत प्रणाम करते हुए यात्रा नहीं की थी। कठिन रास्ते और शारीरिक परेशानी के बावजूद उनके कदम नहीं रुके। दोनों हाथों में ज्योति लेकर उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ मंदिर की ओर प्रस्थान किया।उनकी इस अनोखी भक्ति को देखकर रास्ते में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कई लोगों ने उनकी आस्था की सराहना की और उनका उत्साह बढ़ाया। जैसे ही वह माता के दरबार के समीप पहुंचे, पूरा वातावरण ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंज उठा।श्रावण अष्टमी मेले में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच रणजीत सिंह की यह यात्रा आस्था, विश्वास और संकल्प का प्रेरणादायक उदाहरण बन गई। उनकी भक्ति ने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में 29 से 31 अक्टूबर तक बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, करवाचौथ पर चांद दिखने में हो सकती है परेशानी

Summer express, अमृतसर। पंजाब में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बाद 29, 30 और 31 अक्टूबर को कई इलाकों में बारिश, तेज हवाओं और...

अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई ने पत्रकार आशुतोष नेगी का बयान दर्ज किया

Summer express,नई दिल्ली। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पत्रकार आशुतोष नेगी का बयान दर्ज किया है। जांच एजेंसी इस मामले में एक कथित वीआईपी की भूमिका और उससे जुड़े आरोपों की पड़ताल कर रही है। इसी सिलसिले में पत्रकार को दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय बुलाया गया था। आशुतोष...

गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को पहचान दिलाने का मुद्दा उठाएगा एसटी मोर्चा, जनजातीय विकास पर शाहपुर में होगी चर्चा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्ना लाल रावत ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनजातीय समुदायों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों से जुड़े लंबित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। विशेष रूप से जिला कांगड़ा में गद्दी समुदाय...

होडल में कांग्रेस का प्रदर्शन :दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर लगाए वोट चोरी के आरोप

Summer express, सुंदर कुंडू, होडल। हरियाणा के होडल स्थित स्थानीय अंबेडकर भवन में कांग्रेस की ओर से ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कार्यक्रम का संयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस...

गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर के पास अडानी के विज्ञापन बैनरों पर विवाद, महिला कांग्रेस ने उठाए सवाल

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर परिसर के बाहर और आसपास अडानी के विज्ञापन वाले बैनर लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। महिला कांग्रेस ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेत्री सीमा हुड्डा ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.