Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महाराणा प्रताप झील में तीन दिन में 50 क्विंटल मछली का रिकॉर्ड

Summer express/देहरा,गुलशन धनोहा-: महाराणा प्रताप झील में करीब दो महीने के प्रतिबंध के बाद मछली पकड़ने का काम शुरू होते ही मछुआरों ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। 16 अगस्त को मछली पकड़ने की अनुमति मिलने के बाद महज तीन दिनों में करीब 50 क्विंटल मछली पकड़ी गई। इतनी कम अवधि में इतनी बड़ी मात्रा में मछली पकड़े जाने से मत्स्य पालन विभाग और स्थानीय मछुआरों में उत्साह का माहौल है।करीब दो महीने तक झील में मछली पकड़ने पर रोक रहने के कारण मछलियों की संख्या और आकार में बढ़ोतरी हुई। प्रतिबंध हटते ही बड़ी संख्या में मछुआरे झील में उतरे और लगातार मछली पकड़ने का काम शुरू कर दिया। शुरुआती तीन दिनों में ही भारी मात्रा में मछली मिलने से इस सीजन में अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है।

मत्स्य पालन देहरा सोसाइटी के ठेकेदार हरवंश पठानिया ने बताया कि 16 अगस्त से मछली पकड़ने की शुरुआत हुई थी। पहले तीन दिनों में लगभग 50 क्विंटल मछली पकड़ी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस बार झील में मछलियों की संख्या के साथ उनका आकार और गुणवत्ता भी बेहतर है।लंबे समय बाद काम शुरू होने से स्थानीय मछुआरों को रोजगार और बेहतर आमदनी की उम्मीद जगी है। विभाग और मछुआरा समुदाय इसे झील के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मान रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

रेवाड़ी में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र के गांव कापड़ीवास में 21 वर्षीय नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान निकिता के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली थी। घटना का पता शाम उस समय चला,...

गुरुग्राम में मेट्रो स्टेशन के बाहर युवक-युवतियों में झड़प, पत्थरबाजी का वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के बाहर युवक-युवतियों के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक और युवतियां आपस में विवाद करते दिखाई दे रहे हैं। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और पत्थरबाजी शुरू हो गई। हालांकि, घटना किस दिन की है, इसकी...

रोहतक में तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर, महिला गाड़ी के नीचे फंसी

Summer express, रोहतक I हरियाणा के रोहतक में अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वरना कार ने सैर के लिए जा रही मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में बेटी उछलकर सड़क किनारे जा गिरी, जबकि उसकी मां कार के नीचे फंस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को...

करनाल में जमीन विवाद में घायल रिटायर्ड क्लर्क की मौत, आरोपियों के एनकाउंटर की मांग पर अड़ा परिवार

Summer express, करनाल I हरियाणा के करनाल जिले के रिंडल गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए हमले में घायल बीएसएनएल के सेवानिवृत्त क्लर्क रामेश्वर (65) की मौत के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। रामेश्वर की मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमॉर्टम हाउस से शव लेने से इनकार कर दिया है। परिवार आरोपियों...

देवभूमि पार्टी के प्रदर्शन पर FIR का इंतजार, जांच का हवाला दे रही शिमला पुलिस

शिमला, संजू -:राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सड़क जाम करने के मामले में शिमला पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। प्रदर्शन के बाद अब तक मामले में FIR दर्ज नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर चर्चा तेज हो गई है। वहीं, पुलिस फिलहाल मामले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.