Summer express/चंबा, मंजूर पठान- : तहसील सलूणी के डियूर क्षेत्र के होनहार शौकत अली ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और कर्तव्यनिष्ठा के दम पर पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए Sub-Inspector/SHO पद तक का सफर तय किया है। उनकी इस पदोन्नति से डियूर, किहार, भांदल सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
शौकत अली वर्ष 1998 में हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। अपनी सेवा के दौरान उन्होंने ईमानदारी, अनुशासन, मेहनत और समर्पण के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। वर्षों की अथक मेहनत और उत्कृष्ट कार्यशैली के चलते उन्होंने लगातार तरक्की हासिल की और अब Sub-Inspector/SHO के पद पर पदोन्नत हुए हैं।वर्तमान में शौकत अली की तैनाती धर्मशाला में है। पुलिस विभाग में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए वर्ष 2015 में उन्हें प्रतिष्ठित DGP Disc Award से भी सम्मानित किया गया था। इससे पहले वे CID विभाग में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।8शौकत अली की यह उपलब्धि उनके वर्षों के परिश्रम, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनकी सफलता ने न केवल उनके परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है, बल्कि युवाओं के लिए भी मेहनत और लगन की प्रेरणादायक मिसाल कायम की है।उनकी पदोन्नति पर क्षेत्रवासियों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।