Summer express/चंबा,मंजूर पठान-: भरमौर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय स्थित उपायुक्त कार्यालय के बाहर पिछले कई दिनों से अनशन पर बैठे व्यक्ति ने मंगलवार को अपना अनशन समाप्त कर दिया। भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज ने मौके पर पहुंचकर अनशनरत व्यक्ति से बातचीत की और उसकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि संबंधित व्यक्ति की मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा और उनके समाधान के लिए उचित स्तर पर मामला उठाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को विधानसभा के आगामी सत्र में भी प्रमुखता से उठाया जाएगा, ताकि संबंधित व्यक्ति की आवाज सरकार तक पहुंच सके और उसकी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो।विधायक के आश्वासन के बाद अनशनरत व्यक्ति ने अपना अनशन समाप्त किया। इस दौरान उसने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि उसकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी।डॉ. जनक राज ने कहा कि भरमौर क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सरकार और प्रशासन के समक्ष उठाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लोगों की आवाज को हर उचित मंच पर मजबूती से उठाया जाएगा।