Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खटियाड़ में गैस सप्लाई व्यवस्था पर उठे सवाल, देर रात पहुंची गाड़ी तो भड़का लोगों का गुस्सा

Summer express/फतेहपुर,संजीव महाजन-:उपमंडल फतेहपुर के खटियाड़ और आसपास के गांवों में इंडेन गैस एजेंसी बडूखर की सप्लाई व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का आरोप है कि निर्धारित समय के बावजूद गैस की सप्लाई करीब 45 दिन के बजाय कई बार दो माह बाद पहुंचती है। इतना ही नहीं, गैस की गाड़ी अक्सर देर शाम पहुंचती है, जिससे उपभोक्ताओं को घंटों सड़क किनारे इंतजार करना पड़ता है।मंगलवार को भी लोग दोपहर से गैस की गाड़ी का इंतजार करते रहे और करीब रात आठ बजे वाहन पहुंचा। इसके बाद लंबे इंतजार से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं और बुजुर्गों ने कहा कि घर और खेत के काम के बीच पूरी शाम गैस के इंतजार में बिताना बेहद मुश्किल हो जाता है।

उपभोक्ताओं ने OTP व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि कई बार सप्लाई पहुंचने से दो-चार दिन पहले ही फोन पर OTP ले लिया जाता है। बाद में गाड़ी आने पर OTP एक्सपायर होने या OTP नहीं मिलने की बात कहकर सिलेंडर देने में परेशानी होती है।वहीं, होम डिलीवरी शुल्क वसूलने के बावजूद सिलेंडर घर तक नहीं पहुंचाने का आरोप भी लगाया गया है। लोगों के मुताबिक गाड़ी मुख्य सड़क पर खड़ी कर दी जाती है और महिलाओं व बुजुर्गों को दूर से सिलेंडर उठाकर घर ले जाना पड़ता है। कई उपभोक्ताओं ने सिलेंडर का वजन मौके पर जांचने की सुविधा नहीं मिलने की शिकायत भी की।स्थानीय लोगों ने विभाग से सप्लाई का समय निर्धारित करने, समय पर गैस उपलब्ध कराने और होम डिलीवरी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। शिकायत जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तक पहुंचाई गई है। विभागीय अधिकारी प्रशोत्तम सिंह ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए एजेंसी की जांच की बात कही है। अब देखना होगा कि जांच के बाद गैस सप्लाई व्यवस्था में कितना सुधार होता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

रेवाड़ी में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र के गांव कापड़ीवास में 21 वर्षीय नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान निकिता के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली थी। घटना का पता शाम उस समय चला,...

गुरुग्राम में मेट्रो स्टेशन के बाहर युवक-युवतियों में झड़प, पत्थरबाजी का वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के बाहर युवक-युवतियों के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक और युवतियां आपस में विवाद करते दिखाई दे रहे हैं। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और पत्थरबाजी शुरू हो गई। हालांकि, घटना किस दिन की है, इसकी...

रोहतक में तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर, महिला गाड़ी के नीचे फंसी

Summer express, रोहतक I हरियाणा के रोहतक में अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वरना कार ने सैर के लिए जा रही मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में बेटी उछलकर सड़क किनारे जा गिरी, जबकि उसकी मां कार के नीचे फंस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को...

करनाल में जमीन विवाद में घायल रिटायर्ड क्लर्क की मौत, आरोपियों के एनकाउंटर की मांग पर अड़ा परिवार

Summer express, करनाल I हरियाणा के करनाल जिले के रिंडल गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए हमले में घायल बीएसएनएल के सेवानिवृत्त क्लर्क रामेश्वर (65) की मौत के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। रामेश्वर की मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमॉर्टम हाउस से शव लेने से इनकार कर दिया है। परिवार आरोपियों...

देवभूमि पार्टी के प्रदर्शन पर FIR का इंतजार, जांच का हवाला दे रही शिमला पुलिस

शिमला, संजू -:राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सड़क जाम करने के मामले में शिमला पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। प्रदर्शन के बाद अब तक मामले में FIR दर्ज नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर चर्चा तेज हो गई है। वहीं, पुलिस फिलहाल मामले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.