Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

86 लाख से बनकर तैयार हुआ बाखली फुटब्रिज, डेढ़ दर्जन पंचायतों को मिली राहत

Summer express/मंडी, धर्मवीर – पंडोह के साथ लगते सराज विधानसभा क्षेत्र के बाखली में 86 लाख की लागत से बाखली फुटब्रिज बनकर तैयार हो गया है। बड़ी बात यह है कि इस पुल के बन जाने से सराज क्षेत्र की लगभग डेढ़ दर्जन पंचायतों को राहत मिली है। लेकिन अभी भी ग्रामीणों को वाहन योग्य पुल के बनने का इंतजार है। पेश है एक रिपोर्ट।

स्कूली बच्चों को मिली विशेष राहत, स्कूल आना-जाना हुआ और भी आसान

वर्ष 2025 की प्राकृतिक आपदा में सराज विधानसभा क्षेत्र के बाखली खड्ड पर बने दो प्रमुख पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिनमें वाहन योग्य कुकलाह पुल और बाखली फुटब्रिज शामिल थे। इन पुलों के टूटने से सराज क्षेत्र की लगभग तीन दर्जन पंचायतों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बाखली फुटब्रिज के टूटने के कारण स्कूली बच्चों को आने-जाने में भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही थी। लोगों के पास आवागमन के दो ही साधन रह गए थे। या तो खड्ड को पैदल पार करो या फिर कई किलोमीटर का सफर तय करने के बाद रोपवे से होकर जाओ। अब इस फुटब्रिज के बनने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। पुल के दोनों तरफ वाहन खड़े किए जा रहे हैं जो पैदल आने-जाने वालों को आगे गंतव्यों की तरफ ले जाते हैं। कुकलाह स्कूल के शिक्षक दुनी चंद, छात्रा कंगना और स्थानीय निवासी पूर्ण चंद ने बताया कि पुल के बन जाने से उन्हें काफी राहत मिली है। पुल से रोजाना लगभग 500 लोग गुजर रहे हैं। इन्होंने इस पुल के लिए बीबीएमबी प्रबंधन का आभार जताते हुए सरकार से जल्द ही वाहन योग्य पुल को बनाने की मांग उठाई है।

2025 की आपदा में बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ था बाखली पुल

बीबीएमबी पंडोह के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता चंद्रमणी शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर प्रबंधन ने इस फुटब्रिज के लिए 86 लाख का बजट प्रावधान किया था। तीन महीनों में पुल को बनाकर तैयार कर दिया गया था और बीती 20 जुलाई से पुल को आवागमन के लिए खोल दिया गया है। 90 प्रतिशत कार्य नया ही हुआ है जबकि 10-15 प्रतिशत पुराने ढांचे का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि वर्ष 2025 की आपदा में मंडी जिला के सराज क्षेत्र ने सबसे ज्यादा दंश झेले थे। हालांकि सराज के जख्मों को भर पाना तो संभव नहीं, लेकिन इस तरह की छोटी-छोटी सुविधाओं का शुरू हो जाना भी क्षेत्र के लोगों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। उम्मीद की जानी चाहिए कि सरकार यहां जल्द ही वाहन योग्य पुल को बनाने का कार्य भी शुरू करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...

हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में फांसी की सजा रद्द की

summer express , चंडीगढ़ (मोनिका रावत)। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए गुरप्रीत उर्फ गोपी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को रद्द करते हुए आरोपित को संदेह का लाभ देकर बरी...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

पंजाब में चार साल से नियमित डीजीपी नहीं, हाई कोर्ट ने मांगा सरकार से हलफनामा

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के मुखिया के पद पर पिछले चार साल से नियमित नियुक्ति नहीं होने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के...

कपूरथला में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

summer express , कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव ढुडियांवाल मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद थाना सदर कपूरथला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.