Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पेड़ से अटककर बची चार बच्चों समेत महिला की जान, 70 फुट गहरी खाई में गिरा वाहन

Summer express/सोलन, भूपेंद्र-:कंडाघाट में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। क्वारग पंचायत के कोट गांव की रहने वाली एक महिला बच्चों को स्कूल की छुट्टी के बाद वाहन से घर लेकर जा रही थी। इसी दौरान कंडाघाट क्षेत्र में महिला ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन करीब 70 फुट गहरी खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि वाहन नीचे जाते समय एक पेड़ से अटक गया, जिससे उसमें सवार लोगों की जान बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि वाहन पेड़ से नहीं अटकता तो वह करीब 50 फुट और नीचे नाले में जा सकता था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। वाहन में चार स्कूली बच्चे और 36 वर्षीय महिला सवार थी। बच्चों की उम्र करीब 5 से 11 वर्ष के बीच बताई जा रही है।हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और घटना की सूचना कंडाघाट पुलिस को दी। हादसे में महिला और चारों बच्चों को हल्की चोटें आईं। सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल कंडाघाट पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।सिविल अस्पताल कंडाघाट के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. पीएस नंदा ने बताया कि वाहन में सवार सभी लोगों को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया है। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तेज रफ्तार कार की टक्कर से 22 वर्षीय ऑटो चालक की मौत, आरोपी फरार

Summer express , हिसार | न्यू मॉडल टाउन निवासी 22 वर्षीय ऑटो चालक लाजपत राय की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा  रात करीब 11:45 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार कार ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लाजपत राय गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद...

रामपुर पुल से जल भवन तक बदलेगा हरोली का स्वरूप, ‘न्यू हरोली’ को मिलेगी आधुनिक पहचान

ऊना, राकेश-: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए बड़े स्तर पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक के क्षेत्र को विशेष रूप से विकसित कर इसे ‘न्यू हरोली विकास पथ’ का स्वरूप...

करनाल में ब्यूटीशियन से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग

Summer expresa करनाल | हरियाणा के करनाल जिले में एक ब्यूटीशियन ने परिचित युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो और वीडियो बनाने तथा उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अलग-अलग मौकों पर उसे होटल में बुलाया और...

पंचकूला में सम्मन देने गई पुलिस टीम पर हमला, होमगार्ड जवान की वर्दी फाड़ी

Summer express ,पंचकूला | सेक्टर-17 स्थित राजीव कॉलोनी में सम्मन तामील कराने गई पुलिस टीम के साथ विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने होमगार्ड जवान पर ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद हुई हाथापाई में आरोपी ने जवान की वर्दी भी फाड़ दी। हमले में होमगार्ड...

दूधालटी में ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ पर जागरूकता कार्यक्रम, 20 सितंबर तक आवेदन का मौका

Summer express/शिमला-: शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दूधालटी में रविवार को ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ को लेकर विशेष संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया और ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.