Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

2027 चुनावों की तैयारी में कांग्रेस एक्शन मोड में, केहर सिंह खाची को नोटिस

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता कर पार्टी की आगामी रणनीति, संगठनात्मक गतिविधियों और आंतरिक अनुशासन को लेकर स्थिति स्पष्ट की। इस दौरान उन्होंने पार्टी लाइन से हटकर बयानबाजी करने वाले नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए। साथ ही भाजपा द्वारा कांग्रेस सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए विपक्षी दल पर भी तीखा हमला बोला।

जिंटा ने बताया कि ठियोग से विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता केहर सिंह खाची को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्हें एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। जिंटा ने कहा कि पार्टी में अनुशासन सर्वोच्च है और किसी भी नेता द्वारा पार्टी की निर्धारित लाइन से हटकर बयान देने पर संगठनात्मक स्तर पर कार्रवाई की जा सकती है। यदि तय समय के भीतर जवाब नहीं दिया गया, तो खाची के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।एक अन्य कथित बयान के संबंध में पूछे गए सवाल पर जिंटा ने कहा कि फिलहाल उनके संज्ञान में ऐसी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, यदि ऐसा कोई मामला सामने आता है तो पार्टी स्तर पर उसकी भी जांच की जाएगी।

वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अभी से जमीनी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मौजूदा गतिविधियों, ब्लॉक कमेटियों को सौंपे गए लक्ष्यों और उनकी प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही जनता के बीच पार्टी की सक्रियता और संगठन की स्थिति को लेकर भी चर्चा हुई।

भाजपा से जिंटा का सवाल—अपने नेताओं के मामलों पर चुप क्यों?

भाजपा द्वारा कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना से मुकदमे दर्ज करने के आरोपों को जिंटा ने खारिज किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कानून और संविधान के अनुसार चलता है। पुलिस या विजिलेंस किसी व्यक्ति के खिलाफ बिना कारण कार्रवाई नहीं करती। यदि कानून का उल्लंघन होता है, संपत्तियों में अनियमितता सामने आती है या कोई ठोस शिकायत प्राप्त होती है, तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाती है।जिंटा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य निर्दोष लोगों को परेशान करना नहीं है। उन्होंने दावा किया कि सरकार निष्पक्ष तरीके से काम कर रही है और जो व्यक्ति गलत कार्य करेगा, उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होना स्वाभाविक है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए जिंटा ने आरोप लगाया कि विपक्ष कांग्रेस सरकार के खिलाफ लगातार भ्रामक प्रचार कर रहा है। उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि उसके अपने कई नेताओं और पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगने के बावजूद पार्टी उन मामलों पर सार्वजनिक रूप से जवाब क्यों नहीं देती। उन्होंने कहा कि भाजपा को कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले अपने नेताओं से जुड़े मामलों पर भी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।विनोद जिंटा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के हितों और अधिकारों की लड़ाई पूरी प्रतिबद्धता के साथ लड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी जनहित को प्राथमिकता देते हुए संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुटी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिक्षकों को सलाम: स्कूल ऑफ एमिनेंस में अनूठे कला पोर्ट्रेट का किया अनावरण

राजवीर बख्शी | लुधियानासमर न्यूज शिक्षक दिवस-2026 के मौके पर स्कूल ऑफ एमिनेंस, किदवई नगर में शिक्षकों के योगदान को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू और डिप्टी कमिश्नर लुधियाना हिमांशु जैन, आईएएस ने शिक्षकों को समर्पित विशेष कला पोर्ट्रेट का अनावरण किया। इस दौरान राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू की...

कुत्ता घुमाने को लेकर खूनी विवाद में नया मोड़, सीसीटीवी में तलवार लेकर हमला करते दिखे युवक; बचाव में चली गोली

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज सिविल सिटी हैबोवाल में कुत्ता घुमाने को लेकर हुए खूनी विवाद में नया मोड़ सामने आया है। मामले से जुड़ी नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें एक्टिवा पर पहुंचे युवकों में से एक युवक तलवार निकालकर कारोबारी और उसके बेटे पर हमला करता दिखाई दे रहा है।परिवार का दावा...

श्री हरि संकीर्तन मंदिर में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

गुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली के फेज-5 स्थित श्री हरि संकीर्तन मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धा और उत्साह से भरे माहौल में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।कार्यक्रम में पंजाब के पूर्व...

राज्यपाल ने शिक्षकों को बताया ‘मौन राष्ट्र-निर्माता’

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ प्रशासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित विशेष शिक्षक दिवस समारोह में शिक्षा और राष्ट्र-निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया।भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का स्मरण करते हुए प्रशासक ने कहा...

शिक्षकों की भूमिका तकनीक के युग में और बढ़ी: सीएम मुख्यमंत्री सैनी ने उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूज शिक्षक दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.