Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पेंशन एरियर नोटिफिकेशन पर पेंशनरों का विरोध, कमियां दूर नहीं हुईं तो विधानसभा घेराव की चेतावनी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से पेंशन एरियर की अदायगी को लेकर 18 अगस्त को जारी नोटिफिकेशन पर पेंशनर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने कड़ा विरोध जताया है। धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार ने पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर जारी अधिसूचना में कई महत्वपूर्ण पहलुओं को स्पष्ट नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जल्द कमियां दूर नहीं करती है तो पेंशनर विधानसभा का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।सुरेश ठाकुर ने कहा कि नोटिफिकेशन में केवल पेंशन एरियर की अदायगी का उल्लेख किया गया है, जबकि वेतन एरियर, ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट और कम्यूटेशन की लंबित राशि को लेकर कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की विभिन्न लंबित अदायगियों का मामला लंबे समय से सरकार के समक्ष उठाया जा रहा है, लेकिन अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

सुरेश ठाकुर ने  पेंशनरों को क्लास-1, क्लास-2 और क्लास-3 के आधार पर वर्गीकृत किए जाने पर भी आपत्ति जताई। ठाकुर ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद सभी पेंशनर समान हैं और इस तरह का वर्गीकरण उन्हें अलग-अलग वर्गों में बांटने जैसा है। उन्होंने 40 हजार रुपये बेसिक पेंशन की शर्त पर भी सवाल उठाते हुए इसे पेंशनरों के हितों के खिलाफ बताया।प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पेंशनरों की चार सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि 13 मई 2026 को सरकार की ओर से दिए गए आश्वासन के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई, जिससे पेंशनरों में रोष है।ठाकुर ने बताया कि 8 अगस्त को सोलन में हुई बैठक में अक्टूबर के पहले सप्ताह से आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया था। हालांकि 21 अगस्त से विधानसभा सत्र शुरू होने के चलते आंदोलन की समयसीमा में बदलाव पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए ज्वाइंट एक्शन कमेटी से जुड़े 18 प्रमुख संगठनों की बैठक बुलाई जा रही है, जिसमें आगामी रणनीति तय होगी।उन्होंने कहा कि आंदोलन जिला स्तर पर चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर विधानसभा का घेराव भी किया जा सकता है। पेंशनर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने स्पष्ट किया कि यह सांकेतिक या एक दिन का आंदोलन नहीं होगा, बल्कि लंबित मांगों और अदायगियों का समाधान होने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोलन में शराब ठेके के सेल्समैन पर बेलचे से हमला, दो गिरफ्तार

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -: सोलन के माल रोड स्थित आनन्द कॉम्प्लेक्स में शराब के ठेके से जुड़े विवाद के दौरान एक सेल्समैन पर बेलचे से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में सेल्समैन पंकज कुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें...

हिमाचल हाईकोर्ट का अहम आदेश: सुरेंद्र वशिष्ठ की HIMUDA CEO नियुक्ति पर उठे सवाल, योग्य अधिकारी की नियुक्ति के निर्देश

Summer express शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HIMUDA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। अदालत ने सुरेंद्र वशिष्ठ की CEO पद पर नियुक्ति को निर्धारित पात्रता और नियमों के अनुरूप नहीं माना है। इसके साथ ही...

अभय चौटाला के बयान पर ढांडा खाप का पलटवार, महिपाल ढांडा के समर्थन में उतरे देवव्रत

Summer express, जींद। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला की ओर से शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को लेकर की गई टिप्पणी के बाद हरियाणा में राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है। अभय चौटाला ने अपने बयान में महिपाल ढांडा को जाट समाज पर कलंक बताया था। इस टिप्पणी पर ढांडा खाप ने कड़ी नाराजगी जताते...

सोनीपत के प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद तनाव: कुंडली-सिंघु रोड जाम, परिजनों ने की आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Summer express , सोनीपत। दिल्ली के नरेला क्षेत्र में सोनीपत के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद (40) की हत्या के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। हत्या से आक्रोशित नाहरी गांव के ग्रामीणों और परिजनों ने शुक्रवार को कुंडली-सिंघु रोड पर प्रदर्शन करते हुए यातायात रोक दिया। सैकड़ों महिला और पुरुष ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मौके पर...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

कुरुक्षेत्र में मंदिर की पार्किंग में युवक-महिला की मौत :जहरीला पदार्थ निगलने से गई जान, युवती पर केस

Summer express , कुरुक्षेत्र। मंदिर की पार्किंग में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से एक युवक और महिला की मौत का मामला सामने आया है। घटना  शाम की बताई जा रही है। दोनों की हालत बिगड़ने पर आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.