Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में खेतों में घुसी अनियंत्रित थार: 8 प्रशिक्षु चिकित्सक घायल , तीन पालमपुर रेफर

Summer express , धर्मवीर ,मंडी। जोगिंद्रनगर के लक्ष्मी बाजार में तड़के एक तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में जा घुसी। हादसे में आयुर्वेदिक अस्पताल पपरोला के आठ प्रशिक्षु चिकित्सक घायल हो गए। इनमें पांच को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पालमपुर रेफर किया गया। पांच अन्य घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच हुआ। थार में सवार सभी प्रशिक्षु चिकित्सक जोगिंद्रनगर में खाना खाने के लिए रुके थे। इसके बाद वे पालमपुर की ओर लौट रहे थे। लक्ष्मी बाजार के पास अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और थार सड़क से नीचे खेतों में जा पहुंची।

हादसे के दौरान सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी भी थार की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी भी वाहन के साथ खेतों में जा गिरी। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

घायलों की पहचान रोहित (25) निवासी पजारठी, पांगणा, अंकिता धीमान (25) निवासी लंबागांव, जयसिंहपुर, निकिता (23) निवासी बडूआ, शिमला, सुनीता सेपट (25) निवासी कर्णसर, जयपुर, अकन्या (23) निवासी अंब, ऊना, धर्मेंद्र कुमार (24) निवासी कांडा, करसोग, शुभम (23) निवासी पंजयाला, बैजनाथ और एक अन्य प्रशिक्षु चिकित्सक के रूप में हुई है।

जोगिंद्रनगर थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे को लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

त्योहारों से पहले चीनी की महंगाई पर राज्य संयुक्त सचिव किसान कांग्रेस  का केंद्र   पर हमला-

Summer express/शिमला: चीनी की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के राज्य संयुक्त सचिव जगदीश कुमार जोगी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के चलते त्योहारों से पहले आम लोगों की रसोई पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ गया है और...

अंबाला में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, राखी बाजार में बढ़ी खरीदारों की भीड़

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर अंबाला के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार नजदीक आते ही राखियों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। अंबाला छावनी का राखी बाजार इन दिनों विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत आसपास के राज्यों...

करनाल पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कांग्रेस पर जमकर बरसे

summer express,राकेश कुमार शर्मा  ,करनाल। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा रविवार देर शाम करनाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और शिक्षा व्यवस्था, गेस्ट टीचरों की मांगों तथा चीनी की बढ़ती कीमतों सहित कई मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने रोहतक सांसद भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन...

हरियाणा में पटवारी-कानूनगो का दो दिवसीय सांकेतिक धरना, 26 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा के पटवारी और कानूनगो अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर दो दिवसीय सांकेतिक धरने पर बैठ गए हैं। रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 25 अगस्त तक उनकी मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो 26...

चीनी के बढ़ते दामों से बढ़ी चिंता, कैथल प्रशासन ने कहा पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। त्योहारी सीजन से पहले चीनी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। पिछले कुछ सप्ताह में देशभर के बाजारों में चीनी के दाम बढ़े हैं, जिसका असर हरियाणा के बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। बढ़ती कीमतों के बीच उपभोक्ता परेशान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.