Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सलूणी में बीवी जी राम जी योजना को धरातल पर उतारने की तैयारी, 46 पंचायतों में विकास कार्यों को रफ्तार

Summer express , मंजूर पठान, सलूणी। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए खंड विकास अधिकारी कार्यालय सलूणी ने बीवी जी राम जी योजना को धरातल पर उतारने की कवायद तेज कर दी है। केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई इस योजना के तहत गांवों में सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य किए जाएंगे। योजना के तहत एक समय में अधिक संख्या में विकास कार्य शुरू किए जा सकेंगे, जिससे ग्रामीण इलाकों में जरूरत के अनुसार काम करवाने में आसानी होगी।

सलूणी विकासखंड के अंतर्गत कुल 46 पंचायतें आती हैं। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी पंचायतों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही विभिन्न पंचायतों के विकास कार्यों से संबंधित शेल्फ भी पारित किए जा चुके हैं। विभाग का प्रयास है कि स्वीकृत कार्यों को जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जाए, ताकि ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल सके।

खंड विकास अधिकारी सलूणी कंवर सिंह ने बताया कि बीवी जी राम जी योजना के तहत शेल्फ पारित कर दिए गए हैं। योजना को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कई पंचायतों में योजना के तहत कार्यों को मंजूरी दी जा चुकी है और कुछ स्थानों पर काम भी शुरू हो गया है।

उन्होंने बताया कि अन्य पंचायतों में भी जल्द विकास कार्यों को शुरू करवाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। विभाग पंचायत स्तर पर जरूरत के मुताबिक कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है, ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक ग्रामीणों तक पहुंचाया जा सके।

बीवी जी राम जी योजना के तहत सड़क, पानी की योजनाओं और ग्रामीण क्षेत्रों की अन्य आवश्यकताओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता मिलने की उम्मीद है। इससे गांवों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और लोगों की रोजमर्रा की सुविधाओं में सुधार लाने में मदद मिलेगी। सलूणी विकासखंड में योजना के तहत स्वीकृत कार्यों को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधानसभा स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, संजय रत्न ने जारी किए नोटिस

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। समिति के सभापति एवं विधायक संजय रत्न ने बैठक से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी कर शिमला में जवाब तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

NIT हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां,गोल्ड मेडल से चमके मेधावी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में शुक्रवार को 17वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के कुल 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। डिग्रियां...

हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा नीरज कुमार

ऊना के रामपुर गांव के युवक ने पहली बार की कठिन धार्मिक यात्रा, परिवार और दोस्तों ने बढ़ाया हौसला Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां...

कैथल की अनाज मंडियों में धान खरीद सुचारू, 71 प्रतिशत उठान और 97 प्रतिशत भुगतान पूरा

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान का 71 प्रतिशत उठान किया जा चुका है, जबकि किसानों को...

अंबाला तहसील में बिजली संकट से कामकाज प्रभावित, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता के साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.