Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राष्ट्रगान विवाद पर सियासत तेज, मुकेश अग्निहोत्री की जयराम ठाकुर को चुनौती- सदन में पूरा राष्ट्रगीत गाएं

Summer express , संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक टकराव जारी रहा। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर राष्ट्रगान के मुद्दे को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को चुनौती देते हुए कहा कि वह विधानसभा सदन में पूरा राष्ट्रगीत गाएं, सत्ता पक्ष के विधायक उनके पीछे राष्ट्रगीत दोहराएंगे।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दोनों की गरिमा को लेकर गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक सदन में राष्ट्रगान गाए जाने पर आपत्ति जता रहे हैं। उनका कहना था कि विपक्ष ने पिछले दिन भी राष्ट्रगान को लेकर विवाद खड़ा किया और विधानसभा अध्यक्ष की व्यवस्था का भी सम्मान नहीं किया। उन्होंने कहा कि सदन अपनी निर्धारित परंपराओं, नियमों और अध्यक्ष की व्यवस्था के अनुसार चलता है।

उप मुख्यमंत्री ने भाजपा पर राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष को इस मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय सदन की गरिमा बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सदन में पूरा राष्ट्रगीत गाएं और उनके पीछे कांग्रेस विधायक दल भी उसका गायन करेगा। अग्निहोत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में भी राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन हुआ है।

अग्निहोत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जिस घटनाक्रम को लेकर सवाल उठा रहे हैं, वे उस समय सदन में मौजूद नहीं थे। इसलिए उन्हें पूरे मामले की सही जानकारी नहीं है। उन्होंने सरकार पर गलत जानकारी देने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार तथ्यों के आधार पर अपनी बात रख रही है।

उप मुख्यमंत्री ने इस दौरान भाजपा पर अन्य मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने पेपर लीक, महंगाई और चंदे से जुड़े मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि इन मुद्दों पर केंद्र सरकार से सवाल पूछे जा रहे हैं। उन्होंने राम मंदिर से जुड़े चंदे के विवाद का भी उल्लेख किया और कहा कि हिमाचल में मंदिरों में आने वाले चढ़ावे की पारदर्शी तरीके से गिनती और निगरानी के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है।

मुकेश अग्निहोत्री के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के 36 प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की ओर से करीब 450 करोड़ रुपये का चढ़ावा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मंदिरों में चढ़ावे की गिनती को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्वाइंट ऑफ ऑर्डर के तहत पिछले दिन राष्ट्रगान को लेकर हुए विवाद का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान के दौरान सदन के सभी सदस्य सम्मान में खड़े हुए थे और किसी तरह का अपमान नहीं हुआ। उन्होंने सत्ता पक्ष के आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि किसी सदस्य ने राष्ट्रगान का अपमान किया है तो उसका वीडियो सदन में दिखाया जाना चाहिए।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बेवजह विपक्ष पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के पूर्व बयान को भी गलत बताते हुए कहा कि यदि आरोप साबित नहीं होते हैं तो मुख्यमंत्री को सदन के भीतर और बाहर माफी मांगनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष से पूरे मामले पर अपनी व्यवस्था देने की मांग की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

त्योहारों से पहले चीनी की महंगाई पर राज्य संयुक्त सचिव किसान कांग्रेस  का केंद्र   पर हमला-

Summer express/शिमला: चीनी की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के राज्य संयुक्त सचिव जगदीश कुमार जोगी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के चलते त्योहारों से पहले आम लोगों की रसोई पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ गया है और...

अंबाला में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, राखी बाजार में बढ़ी खरीदारों की भीड़

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर अंबाला के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार नजदीक आते ही राखियों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। अंबाला छावनी का राखी बाजार इन दिनों विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत आसपास के राज्यों...

करनाल पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कांग्रेस पर जमकर बरसे

summer express,राकेश कुमार शर्मा  ,करनाल। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा रविवार देर शाम करनाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और शिक्षा व्यवस्था, गेस्ट टीचरों की मांगों तथा चीनी की बढ़ती कीमतों सहित कई मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने रोहतक सांसद भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन...

हरियाणा में पटवारी-कानूनगो का दो दिवसीय सांकेतिक धरना, 26 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा के पटवारी और कानूनगो अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर दो दिवसीय सांकेतिक धरने पर बैठ गए हैं। रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 25 अगस्त तक उनकी मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो 26...

चीनी के बढ़ते दामों से बढ़ी चिंता, कैथल प्रशासन ने कहा पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। त्योहारी सीजन से पहले चीनी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। पिछले कुछ सप्ताह में देशभर के बाजारों में चीनी के दाम बढ़े हैं, जिसका असर हरियाणा के बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। बढ़ती कीमतों के बीच उपभोक्ता परेशान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.