Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राष्ट्रगान के सम्मान में कांग्रेस का धरना, अनुराग शर्मा ने भाजपा पर साधा निशाना

Summer express , राहुल चावला, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही राष्ट्रगान को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। विधानसभा में राष्ट्रगान के दौरान भाजपा विधायकों पर नारेबाजी करने के आरोपों के विरोध में कांग्रेस ने धर्मशाला में धरना-प्रदर्शन किया। उपायुक्त कार्यालय परिसर के बाहर राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के सम्मान का मुद्दा उठाया।

प्रदर्शन के दौरान अनुराग शर्मा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद से संसद और विधानसभा के सत्रों की शुरुआत राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ से करने की परंपरा रही है, जबकि सत्र के समापन पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ गाया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन राष्ट्रगान के दौरान भाजपा विधायकों ने नारेबाजी की और उसी समय राष्ट्रगीत गाने की मांग उठाई।

अनुराग शर्मा ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दोनों का सम्मान करती है। दोनों देश की एकता, सम्मान और गौरव से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में राज्यसभा में भी सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान और समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ, जो लंबे समय से चली आ रही संसदीय परंपरा का हिस्सा है।

भाजपा की ओर से उठाए जा रहे अन्य मुद्दों पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। अनुराग शर्मा ने आरोप लगाया कि जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दों से हटाने के लिए अलग-अलग विषयों को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। उन्होंने नीट पेपर लीक और राम जन्मभूमि चंदे से जुड़े आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि इन मामलों पर भी सवाल उठाए गए हैं।

विजिलेंस जांच और स्थानीय विधायक से जुड़े मामले पर अनुराग शर्मा ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने कोई गलत काम नहीं किया है तो उसे जांच से डरने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून और संविधान से ऊपर कोई नहीं है तथा जांच एजेंसियों को अपना काम करने देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ भी शिकायतें हुई हैं, लेकिन उन्होंने कभी भीड़ या नारेबाजी का सहारा नहीं लिया और कानूनी प्रक्रिया का सामना किया है। लोकतंत्र में सभी को कानून और संवैधानिक व्यवस्था पर विश्वास रखना चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधानसभा परिसर में सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, अटैचियों और तख्तियों के जरिए लगाए आरोप

Summer express/शिमला, संजू। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधानसभा परिसर में राजनीतिक माहौल गरमा गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की गई। काउंसिल चेंबर के बाहर काफी देर तक दोनों पक्षों...

वंदे मातरम् पर बीजेपी कर रही राजनीति, मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप -कुलदीप सिंह राठौर 

Summer express/शिमला, संजू-:ठियोग से कांग्रेस विधायक और AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने वंदे मातरम् को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर राजनीति करने और देश के महत्वपूर्ण मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है। शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में राठौर ने कहा कि वंदे मातरम् को लेकर पहले कभी कोई बड़ा विवाद...

राष्ट्रगान के अपमान के आरोपों पर बिफरा विपक्ष, वीडियो फुटेज की मांग सदन से वॉकआउट

शिमला, संजू-:हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सदन में एक बार फिर हंगामा हुआ। तीन दिनों से जारी विवाद के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में व्यवस्था देते हुए स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी, जबकि समापन राष्ट्रगीत के साथ किया जाएगा। इसी दौरान...

पालतू कुत्तों का पंजीकरण न करवाया तो लगेगा भारी जुर्माना, नगर निगम हमीरपुर ने दी आखिरी चेतावनी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:शहर में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा घरों में पालतू कुत्ते पाले जा रहे हैं, लेकिन नगर निगम के रिकॉर्ड में इनमें से अधिकांश कुत्तों का पंजीकरण ही नहीं हुआ है। नगर निगम हमीरपुर के पास अब तक महज 12 पालतू कुत्तों का पंजीकरण दर्ज है, जबकि शहरी क्षेत्र में पालतू कुत्तों की...

भीख मांगकर जमा किए 8.40 लाख रुपये, मौत के बाद खुला महिला की बचत का राज

Summer express , मंड्या। कर्नाटक के मंड्या जिले में एक 69 वर्षीय महिला की मौत के बाद उसकी वर्षों की बचत का हैरान करने वाला खुलासा हुआ। सड़कों और ट्रैफिक चौराहों पर भीख मांगकर गुजारा करने वाली महिला ने सिक्कों और बैंक खाते में कुल 8.40 लाख रुपये जमा कर रखे थे। घर में रखे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.