Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी पठानकोट हाईवे का एक बड़ा हिस्सा धंसा, बड़े वाहनों के लिए मार्ग बंद

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में बीते रोज से जारी के बीच एक बार तबाही की तस्वीरें भी आना शुरू हो गई हैं। जिला में मुसलाधार बारिश से सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग का बड़ा हिस्सा लैंडस्लाइड की चपेट में आग गया है। जिससे इस हाईवे पर बड़े वाहनों की आवाजाही ठप्प हो गई है और इन वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। 

मंडी पठानकोट नेशनल हाईवे पर उरला के चमड़ा नाला के समीप यह लैंडस्लाइड़ हुआ है। हालांकि स्थानीय प्रशासन ने बारिश का दौर थमते ही जेसीबी की मदद से पहाड़ी को काटकर चौड़ीकरण का कार्य शुरू भी किया, लेकिन बड़ी चट्टान होने से चौड़ीकरण का कार्य सीरे चढ़ न सका। एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है, वहीं भारी भरकम वाहनों को घटासनी-झंटिगरी मार्ग से भेजा जा रहा है। सभी  तरह के वाहनों की आवाजाही के लिए एनएचएआई के सहयोग से यहां गेबियन दीवार लगाई जाएगी, जिसमें 2-3 तीन का समय लग सकता है। उन्होंने जारी बारिश के बीच जनता से हाईवे पर संभलकर चलने की अपील की है।

जिला में 86 सड़कें व 25 विद्युत ट्रांस्फार्मर प्रभावित : 

बीती रात से जिला में जारी बारिश से 86 सड़कें ठप्प हो गई हैं। इनमें अधिकतर सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों से संबधित हैं। इसके अलावा जिला में 25 विद्युत ट्रांस्फार्मर भी प्रभावित हुए हैं। जबकि पानी की स्कीमों की सप्लाई सुचारू रूप से जारी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मंडी पठानकोट हाईवे का एक बड़ा हिस्सा धंसा, बड़े वाहनों के लिए मार्ग बंद

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में बीते रोज से जारी के बीच एक बार तबाही की तस्वीरें भी आना शुरू हो गई हैं। जिला में मुसलाधार बारिश से सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग का बड़ा हिस्सा लैंडस्लाइड की चपेट में आग गया है। जिससे इस हाईवे पर बड़े वाहनों की आवाजाही...

वंदे मातरम् के सम्मान पर अडिग भाजपा, जयराम बोले- जरूरत पड़ी, तो हाईकोर्ट जाएंगे

Summer express/शिमला, संजू-:राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के मुद्दे पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सियासी टकराव के बीच भाजपा विधायक दल ने रविवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर कांग्रेस के खिलाफ जवाबी धरना दिया। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने करीब डेढ़ घंटे तक...

HKRN और सफाई कर्मचारियों के मुद्दे पर गरमाई सियासत, कर्मवीर बौद्ध ने सरकार पर साधा निशाना

Summer express/यमुनानगर, परवेज़ खान-:हरियाणा में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) और सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर युवाओं और कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते...

18 दिन की हड़ताल के बाद यमुनानगर में सफाई कर्मचारियों और पुलिस में टकराव, कई हिरासत में

Summer express/यमुनानगर,परवेज खान -:यमुनानगर में 18 दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच रविवार को हालात उस समय तनावपूर्ण हो गए, जब शहर से कूड़ा उठाने पहुंची जेसीबी का कर्मचारियों ने विरोध कर दिया। सफाई कर्मचारियों ने जेसीबी के सामने खड़े होकर काम रुकवाने की कोशिश की। देखते ही देखते मौके पर पुलिस...

मंडी के नागनाला में भारी भूस्खलन, तीन घर खाली करवाए

Summer express/मंडी,धर्मवीर- : जिला मंडी के उत्तरशाल क्षेत्र की कटौला तहसील के नागनाला में शनिवार सुबह पहाड़ी से अचानक भारी भूस्खलन होने से लोगों में दहशत फैल गई। पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा और पत्थर नीचे नाले में जा गिरे। भूस्खलन का खौफनाक मंजर मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.