Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नारनौल में सड़क हादसा: ब्रेजा की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

Summer express, नारनौल। नारनौल के कोरियावास मेडिकल कॉलेज रोड पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार ब्रेजा कार और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार भी सड़क पर पलट गई।

मृतक की पहचान कोरियावास निवासी सुरेंद्र उर्फ धौलिया के रूप में हुई है। वह शादीशुदा था और नारनौल में टायर पंचर की दुकान पर काम करता था। सोमवार सुबह वह स्कूटी से अपनी दुकान की ओर जा रहा था। इसी दौरान मेडिकल कॉलेज रोड पर उसकी स्कूटी की एक ब्रेजा कार से टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर काफी तेज थी। हादसे में स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि टक्कर के बाद ब्रेजा कार भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना के समय दोनों वाहनों की गति कितनी थी और टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नारनौल में सड़क हादसा: ब्रेजा की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

Summer express, नारनौल। नारनौल के कोरियावास मेडिकल कॉलेज रोड पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार ब्रेजा कार और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार भी सड़क पर पलट गई।...

सिरसा में सफाई कर्मचारियों पर पुलिस कार्रवाई: कई कर्मचारी हिरासत में, नगर परिषद गेट पर जड़ा ताला

Summer Express,सिरसा। शहरों में सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुलिस सुरक्षा के बीच अभियान लगातार जारी है। सोमवार को सिरसा, रानियां और कालांवाली में सफाई अभियान के दौरान हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने विरोध जताया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।...

पवन खेड़ा की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा, शिमला में FIR की मांग

Summer express/शिमला, संजू-:कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है। भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल के नेतृत्व में विधायक सतपाल सिंह सत्ती, डी.एस. ठाकुर और दिलीप ठाकुर ने एडिशनल एसपी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक शिमला को शिकायत...

सलूणी की 46 पंचायतों में चलेगा एंटी-चिट्टा जागरूकता अभियान

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नशे, विशेषकर चिट्टे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चंबा जिले के सलूणी विकासखंड में पंचायत स्तर पर भी एंटी-चिट्टा जागरूकता अभियान शुरू करने की पहल की गई है। खंड विकास अधिकारी सलूणी की ओर से विकासखंड की 46 पंचायतों के...

अमरावती के जिला महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग: तीन नवजात की मौत ,36 बच्चों को सुरक्षित बचाया

Summer express , अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के जिला महिला अस्पताल में सोमवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में अचानक आग लगने से तीन नवजात बच्चों की झुलसने से मौत हो गई। हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.