Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा में सफाई कर्मचारियों पर पुलिस कार्रवाई: कई कर्मचारी हिरासत में, नगर परिषद गेट पर जड़ा ताला

Summer Express,सिरसा। शहरों में सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुलिस सुरक्षा के बीच अभियान लगातार जारी है। सोमवार को सिरसा, रानियां और कालांवाली में सफाई अभियान के दौरान हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने विरोध जताया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के विरोध में सिरसा में सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सिरसा शहर के बस स्टैंड स्थित डंपिंग प्वाइंट पर सोमवार सुबह करीब नौ बजे प्रशासन की टीम जेसीबी के माध्यम से सफाई शुरू करने पहुंची। इस दौरान हड़ताल पर बैठे कर्मचारी जेसीबी के सामने खड़े हो गए और सफाई कार्य का विरोध करने लगे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए करीब 10 कर्मचारियों को हिरासत में लिया और उन्हें शहर थाना ले जाया गया।

पुलिस कार्रवाई की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अन्य सफाई कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय के बाहर एकत्र हो गए। कर्मचारियों ने विरोधस्वरूप नगर परिषद के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। इसके बाद कर्मचारी शहर थाना पहुंचे और वहां धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार उनकी मांगों पर बातचीत करने के बजाय पुलिस कार्रवाई कर रही है।

रानियां और कालांवाली में भी कार्रवाई

सफाई अभियान के दौरान रानियां में भी तनाव की स्थिति बनी। यहां सोमवार तड़के करीब दो बजे पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से सफाई कार्य शुरू कराया गया। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने करीब 11 कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।

इसी तरह कालांवाली में भी प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में सफाई अभियान चलाया। यहां विरोध कर रहे करीब 20 कर्मचारियों को हिरासत में लेकर सफाई व्यवस्था बहाल करने का प्रयास किया गया।

प्रशासन का कहना है कि शहरों में सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए अभियान जारी रखा जा रहा है। वहीं सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर डटे हुए हैं और पुलिस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। इससे सिरसा जिले में सफाई व्यवस्था और कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर टकराव की स्थिति बनी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नारनौल में सड़क हादसा: ब्रेजा की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

Summer express, नारनौल। नारनौल के कोरियावास मेडिकल कॉलेज रोड पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार ब्रेजा कार और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार भी सड़क पर पलट गई।...

सिरसा में सफाई कर्मचारियों पर पुलिस कार्रवाई: कई कर्मचारी हिरासत में, नगर परिषद गेट पर जड़ा ताला

Summer Express,सिरसा। शहरों में सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुलिस सुरक्षा के बीच अभियान लगातार जारी है। सोमवार को सिरसा, रानियां और कालांवाली में सफाई अभियान के दौरान हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने विरोध जताया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।...

पवन खेड़ा की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा, शिमला में FIR की मांग

Summer express/शिमला, संजू-:कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है। भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल के नेतृत्व में विधायक सतपाल सिंह सत्ती, डी.एस. ठाकुर और दिलीप ठाकुर ने एडिशनल एसपी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक शिमला को शिकायत...

सलूणी की 46 पंचायतों में चलेगा एंटी-चिट्टा जागरूकता अभियान

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नशे, विशेषकर चिट्टे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चंबा जिले के सलूणी विकासखंड में पंचायत स्तर पर भी एंटी-चिट्टा जागरूकता अभियान शुरू करने की पहल की गई है। खंड विकास अधिकारी सलूणी की ओर से विकासखंड की 46 पंचायतों के...

अमरावती के जिला महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग: तीन नवजात की मौत ,36 बच्चों को सुरक्षित बचाया

Summer express , अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के जिला महिला अस्पताल में सोमवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में अचानक आग लगने से तीन नवजात बच्चों की झुलसने से मौत हो गई। हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.