Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पवन खेड़ा की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा, शिमला में FIR की मांग

Summer express/शिमला, संजू-:कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है। भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल के नेतृत्व में विधायक सतपाल सिंह सत्ती, डी.एस. ठाकुर और दिलीप ठाकुर ने एडिशनल एसपी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक शिमला को शिकायत सौंपकर पवन खेड़ा के खिलाफ FIR दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की।राकेश जमवाल ने आरोप लगाया कि पवन खेड़ा ने अमित शाह के लिए “बौना”, “भगोड़ा”, “तड़ीपार” और “औकात” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन व्यक्तिगत एवं अमर्यादित भाषा स्वस्थ लोकतांत्रिक संवाद के अनुरूप नहीं है।

जमवाल ने कहा कि भाजपा पुलिस को संबंधित वीडियो, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य उपलब्ध करवाएगी। शिकायत में संबंधित बयान के मूल एवं असंपादित वीडियो-ऑडियो सुरक्षित रखने, पूरे बयान और उसके संदर्भ की जांच करने तथा डिजिटल साक्ष्यों को विधिसम्मत तरीके से संरक्षित करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि जांच में संज्ञेय अपराध के तत्व पाए जाने पर FIR दर्ज कर कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

वंदे मातरम् विवाद पर भी कांग्रेस को घेरा

जमवाल ने कहा कि विवाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वंदे मातरम् संबंधी वक्तव्य के बाद सामने आया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत किया और स्वतंत्रता सेनानियों को प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् को लेकर राजनीतिक और ऐतिहासिक बहस हो सकती है, लेकिन किसी भी मतभेद का जवाब व्यक्तिगत अपमान से नहीं दिया जाना चाहिए।जमवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, मुख्यमंत्री अथवा किसी अन्य सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति की नीतियों की आलोचना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखना सभी दलों की जिम्मेदारी है। भाजपा ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोष पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पवन खेड़ा की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा, शिमला में FIR की मांग

Summer express/शिमला, संजू-:कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है। भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल के नेतृत्व में विधायक सतपाल सिंह सत्ती, डी.एस. ठाकुर और दिलीप ठाकुर ने एडिशनल एसपी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक शिमला को शिकायत...

सलूणी की 46 पंचायतों में चलेगा एंटी-चिट्टा जागरूकता अभियान

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नशे, विशेषकर चिट्टे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चंबा जिले के सलूणी विकासखंड में पंचायत स्तर पर भी एंटी-चिट्टा जागरूकता अभियान शुरू करने की पहल की गई है। खंड विकास अधिकारी सलूणी की ओर से विकासखंड की 46 पंचायतों के...

अमरावती के जिला महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग: तीन नवजात की मौत ,36 बच्चों को सुरक्षित बचाया

Summer express , अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के जिला महिला अस्पताल में सोमवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में अचानक आग लगने से तीन नवजात बच्चों की झुलसने से मौत हो गई। हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि...

बारिश-उमस में बढ़ा मौसमी बीमारियों का खतरा, डॉक्टरों ने दी सावधानी की सलाह

summer express , जालंधर। बारिश और उमस के बीच तापमान में लगातार बदलाव और जगह-जगह जलभराव के कारण मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार इस मौसम में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, वायरल बुखार, टाइफाइड, गैस्ट्रोएंटेराइटिस और त्वचा संबंधी फंगल संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल...

भारत में इलाज की बढ़ती लागत बनी चुनौती, सरकारी अस्पतालों को मजबूत करने की जरूरत

Summer express , नई दिल्ली। देश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी संसदीय स्थायी समिति की 176वीं रिपोर्ट में स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी कई गंभीर चुनौतियों की ओर ध्यान दिलाया गया है। एक तरफ सरकारी अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.