Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पालतू कुत्तों का पंजीकरण न करवाया तो लगेगा भारी जुर्माना, नगर निगम हमीरपुर ने दी आखिरी चेतावनी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:शहर में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा घरों में पालतू कुत्ते पाले जा रहे हैं, लेकिन नगर निगम के रिकॉर्ड में इनमें से अधिकांश कुत्तों का पंजीकरण ही नहीं हुआ है। नगर निगम हमीरपुर के पास अब तक महज 12 पालतू कुत्तों का पंजीकरण दर्ज है, जबकि शहरी क्षेत्र में पालतू कुत्तों की संख्या सैकड़ों में बताई जा रही है। ऐसे में निगम ने अब कुत्ते पालने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती करने का निर्णय लिया है।नगर निगम ने पालतू कुत्तों के मालिकों को अंतिम चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द अपने कुत्तों का पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि लोगों को पहले भी कई बार पालतू कुत्तों का पंजीकरण करवाने के लिए जागरूक किया गया है, लेकिन इसके बावजूद अधिकांश लोग इस प्रक्रिया को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

नगर निगम आयुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि शहर में पालतू कुत्तों की वास्तविक संख्या और उनके मालिकों से संबंधित पूरी जानकारी निगम के पास उपलब्ध नहीं है। इसका मुख्य कारण लोगों द्वारा अपने पालतू कुत्तों का पंजीकरण नहीं करवाना है। उन्होंने कहा कि अब निगम इस मामले में सख्ती बरतेगा और बिना पंजीकरण वाले पालतू कुत्तों के मालिकों पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा।उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे बिना किसी देरी के नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अपने पालतू कुत्ते का पंजीकरण करवाएं। निगम का उद्देश्य शहर में पालतू कुत्तों का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार करने के साथ-साथ नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के भीतर पंजीकरण नहीं करवाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में पालतू कुत्ते पालने वाले शहरवासियों के लिए यह आखिरी चेतावनी मानी जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पालतू कुत्तों का पंजीकरण न करवाया तो लगेगा भारी जुर्माना, नगर निगम हमीरपुर ने दी आखिरी चेतावनी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:शहर में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा घरों में पालतू कुत्ते पाले जा रहे हैं, लेकिन नगर निगम के रिकॉर्ड में इनमें से अधिकांश कुत्तों का पंजीकरण ही नहीं हुआ है। नगर निगम हमीरपुर के पास अब तक महज 12 पालतू कुत्तों का पंजीकरण दर्ज है, जबकि शहरी क्षेत्र में पालतू कुत्तों की...

भीख मांगकर जमा किए 8.40 लाख रुपये, मौत के बाद खुला महिला की बचत का राज

Summer express , मंड्या। कर्नाटक के मंड्या जिले में एक 69 वर्षीय महिला की मौत के बाद उसकी वर्षों की बचत का हैरान करने वाला खुलासा हुआ। सड़कों और ट्रैफिक चौराहों पर भीख मांगकर गुजारा करने वाली महिला ने सिक्कों और बैंक खाते में कुल 8.40 लाख रुपये जमा कर रखे थे। घर में रखे...

बठिंडा: गांव की दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिखे मिलने से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

Summer express , बठिंडा। जिले के गांव जय सिंह वाला में सोमवार सुबह सरकारी स्कूल समेत दो स्थानों की दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिखे मिलने के बाद हड़कंप मच गया। एक दीवार पर ‘दिलावर बब्बर जिंदाबाद’ जबकि दूसरी जगह सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) से संबंधित नारे लिखे पाए गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने...

पंडोह में बनेंगी दो नई टनलें, बाढ़ के खतरे से बाजार को मिलेगी राहत

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:पंडोह डैम में आपात स्थिति के दौरान बढ़ते जलस्तर से निपटने और पंडोह बाजार को बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए दो नई टनलों का निर्माण किया जाएगा। बीबीएमबी प्रबंधन ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है और अब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। प्रस्तावित दोनों टनलों की लंबाई...

प्रधानमंत्री से डिजिटल संवाद करेंगे कांगड़ा के युवा, तीन दिन खेल गतिविधियों की धूम

Summer express /राहुल चावला, धर्मशाला -:युवाओं को खेलों से जोड़ने, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कांगड़ा में तीन दिवसीय विशेष खेल आयोजन किए जा रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत 27 अगस्त को NIFT कांगड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं के साथ डिजिटल संवाद से होगी। इसके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.