Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रधानमंत्री से डिजिटल संवाद करेंगे कांगड़ा के युवा, तीन दिन खेल गतिविधियों की धूम

Summer express /राहुल चावला, धर्मशाला -:युवाओं को खेलों से जोड़ने, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कांगड़ा में तीन दिवसीय विशेष खेल आयोजन किए जा रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत 27 अगस्त को NIFT कांगड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं के साथ डिजिटल संवाद से होगी। इसके बाद 28 से 30 अगस्त तक SAI सेंटर धर्मशाला में विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

माय भारत कांगड़ा के डिप्टी डायरेक्टर ध्रुव डोगरा ने बताया कि 27 अगस्त को NIFT कांगड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के युवाओं से डिजिटल माध्यम से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम से देशभर की करीब 1400 लोकेशन से युवा जुड़ेंगे। कांगड़ा में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान SAI के चार खिलाड़ी भी युवाओं के साथ अपने खेल अनुभव साझा करेंगे। इनमें दो एथलेटिक्स, एक साइकिलिंग और एक वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी शामिल हैं।ध्रुव डोगरा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए NIC के सहयोग से तकनीकी टेस्टिंग पूरी कर ली गई है। NIFT परिसर में मॉक ड्रिल भी करवाई जा रही है, ताकि डिजिटल संवाद के दौरान किसी तरह की तकनीकी समस्या न आए। प्रधानमंत्री के साथ संवाद को लेकर स्थानीय युवाओं और खिलाड़ियों में खासा उत्साह है।

वहीं, SAI सेंटर धर्मशाला के सहायक निदेशक जेपी साहनी ने बताया कि मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में तीन दिनों तक विभिन्न खेल गतिविधियां करवाई जाएंगी। आयोजन के पहले चरण में मेजर ध्यानचंद को डिजिटल और प्रैक्टिकल माध्यम से श्रद्धांजलि दी जाएगी।29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती पर ‘प्ले गेम’ कार्यक्रम होगा। इसमें SAI सेंटर के खिलाड़ी और कर्मचारी विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि देशभर में भारतीय खेल प्राधिकरण के सभी केंद्रों पर भी खिलाड़ी और स्टाफ इन गतिविधियों में शामिल होंगे।आयोजन के तीसरे दिन ‘मूव’ थीम के तहत ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें साइकिलिंग के साथ योग और रोप स्किपिंग जैसी गतिविधियां भी करवाई जाएंगी। कार्यक्रम में एसपी कांगड़ा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। त्रिगर्त योग से आचार्य श्री रंजीत सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।आयोजकों के अनुसार, प्रधानमंत्री का डिजिटल संवाद NIFT कांगड़ा में होगा, जबकि खेल गतिविधियों का आयोजन SAI सेंटर धर्मशाला में किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और खेल भावना के साथ स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्रधानमंत्री से डिजिटल संवाद करेंगे कांगड़ा के युवा, तीन दिन खेल गतिविधियों की धूम

Summer express /राहुल चावला, धर्मशाला -:युवाओं को खेलों से जोड़ने, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कांगड़ा में तीन दिवसीय विशेष खेल आयोजन किए जा रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत 27 अगस्त को NIFT कांगड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं के साथ डिजिटल संवाद से होगी। इसके...

एससी-एसटी विकास निधि के लिए स्पेशल एक्ट की मांग तेज, ऊना में धरना देकर सरकार को सौंपा ज्ञापन

Summer express/ऊना, राकेश-: एससी-एसटी विकास निधि के लिए हिमाचल प्रदेश में स्पेशल एक्ट बनाने की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। सोमवार को ऊना जिला मुख्यालय पर एससी-एसटी समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्टेट कोलैशन फॉर लेजिसलेशन ऑफ एससी-एसटी सब प्लान हिमाचल प्रदेश के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, कैलाश मंदिर में भक्तों ने चढ़ाया जल

Summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। सावन माह के आखिरी सोमवार को लेकर अंबाला छावनी में शिव भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही प्राचीन हाथी खाना कैलाश मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की...

अंबाला में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत : सड़क किनारे मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Summer express,अंबाला। अंबाला सिटी के जग्गी गार्डन निवासी 25 वर्षीय रोहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।  देर रात उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर जग्गी कॉलोनी की मुख्य सड़क के किनारे पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद बलदेव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव...

नारनौल में सड़क हादसा: ब्रेजा की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

Summer express, नारनौल। नारनौल के कोरियावास मेडिकल कॉलेज रोड पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार ब्रेजा कार और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार भी सड़क पर पलट गई।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.