Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के बजाय विपक्ष अगर पांच अटैचियों में प्याज और चीनी भरकर लाता और उन्हें जनता में बांटता, तो ज्यादा बेहतर होता।सीएम सुक्खू ने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव के दौरान विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए अटैचियों का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने दावा किया कि नौ विधायकों को अटैचियां देकर खरीदा गया और अब वही अटैचियां खाली हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अटैची की राजनीति की शुरुआत भाजपा ने की थी।

भ्रष्टाचार के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। उन्होंने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि ईमानदार लोगों पर सवाल उठाने से पहले उसे अपना दामन देखना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।विजिलेंस कार्रवाई को लेकर सुक्खू ने कहा कि भाजपा के कई विधायक विजिलेंस कार्यालय जा रहे हैं और दस्तावेज मांगे जाने पर जवाब देने के बजाय राजनीतिक ड्रामा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में भाजपा ने सुधीर शर्मा, हर्ष महाजन और राजेंद्र राणा के खिलाफ शिकायतें की थीं। अब सरकार उसी मामले में कार्रवाई कर रही है, तो भाजपा एकजुट नजर आ रही है। मुख्यमंत्री ने हिमकेयर और पीपीई किट से जुड़े कथित घोटालों का भी उल्लेख किया।राष्ट्रगान विवाद पर सुक्खू ने कहा कि सभी ने राष्ट्रगान गाया, लेकिन बाद में उस पर सवाल उठाना ही उसका अपमान है। वाराणसी दौरे को लेकर उन्होंने बताया कि पर्यटन क्षेत्र के उद्योगपतियों के साथ हिमाचल की पर्यटन संभावनाओं पर चर्चा हुई। शिवालिक हिल्स और मिड हिमालय क्षेत्र में नए पर्यटन स्थल विकसित करने की योजना पर विचार किया गया। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही शुभ सूचना मिलेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद के सेक्टर-77 में कैब चालक की हत्या, कार की ड्राइविंग सीट पर मिला खून से लथपथ शव

Summer express, फरीदाबाद। शहर के बीपीटीपी थाना क्षेत्र के सेक्टर-77 में एक कैब चालक की हत्या का मामला सामने आया है। रविवार सुबह केएलजे सोसाइटी के पास सड़क किनारे खड़ी कैब में चालक का शव ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान सेक्टर-77 निवासी 40 वर्षीय प्रकाश कुमार के रूप...

यमुनानगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो बच्चों की मौत, मां और मासूम बेटा घायल

Summer express, यमुनानगर। जगाधरी-पांवटा साहिब हाईवे पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के सामने कट पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां और डेढ़ वर्षीय भाई घायल हो गए। हादसे के समय महिला एक्टिवा पर बच्चों के साथ जा रही थी। टक्कर के बाद...

भांकरी में कचरा डालने के विरोध में 36 बिरादरी की महापंचायत, आंदोलन तेज करने का ऐलान

Summer express, फरीदाबाद। भांकरी गांव में कचरा डाले जाने के विरोध में रविवार को सरकारी स्कूल परिसर में 36 बिरादरी की महापंचायत आयोजित की गई। इसमें दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर प्रदूषण के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। महापंचायत में पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय लोगों के अधिकारों और कचरा...

हिमाचल के छह मेडिकल कॉलेजों में एक हजार करोड़ से बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाएं, पीजी सीटें 277 से बढ़कर 497 हुईं : केवल सिंह पठानिया

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार ने प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने...

बर्फबारी के बाद आबादी की ओर बढ़ सकते हैं तेंदुए और भालू, DFO अमित शर्मा ने लोगों को किया सतर्क

बच्चों को अकेले बाहर न भेजें, घरों के आसपास रखें पर्याप्त रोशनी; वन्यजीवों के शिकार पर होगी कानूनी कार्रवाई Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्दी बढ़ने के साथ ही वन्यजीवों की मुश्किलें भी बढ़ने लगती हैं। जंगलों में भोजन की कमी होने पर तेंदुए और भालू जैसे वन्यजीव निचले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.