Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में लंपी स्किन डिजीज के 40 मामले, पशुपालन विभाग ने तेज किया टीकाकरण अभियान

Summer express/हमीरपुर ,अरविंद -:हमीरपुर जिले में पशुओं में लंपी स्किन डिजीज के मामले सामने आने के बाद पशुपालन विभाग ने बचाव और रोकथाम के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अब तक करीब 40 पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण पाए गए हैं। वहीं, बड़सर क्षेत्र में एक गोवंश की बीमारी के कारण मौत होने की भी सूचना है।जानकारी के अनुसार, नादौन क्षेत्र में सबसे अधिक 12 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा भोरंज और सुजानपुर में दो-दो मामले दर्ज किए गए हैं। जिले के अन्य प्रभावित क्षेत्रों में भी पशुओं में बीमारी के लक्षण मिलने के बाद विभाग ने निगरानी बढ़ाने के साथ उपचार की प्रक्रिया तेज कर दी है।

लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए हमीरपुर जिले को करीब 15 हजार टीके उपलब्ध करवाए गए हैं। पशुपालन विभाग ने इन्हें पशु अस्पतालों और संबंधित केंद्रों तक पहुंचाना शुरू कर दिया है, ताकि संवेदनशील क्षेत्रों में पशुओं का समय पर टीकाकरण किया जा सके। पिछले तीन दिनों में ही करीब 2 हजार पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।उप निदेशक पशुपालन विभाग हमीरपुर डॉ. सुजय शर्मा ने बताया कि जिले में फिलहाल करीब 40 पशुओं में लंपी के लक्षण मिले हैं। बीमारी की रोकथाम के लिए विभाग की ओर से व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, उनमें लंपी स्किन डिजीज का खतरा अधिक रहता है।

विभाग ने पशुपालकों से अपील की है कि यदि किसी पशु में तेज बुखार, शरीर पर गोल या उभरी हुई गांठें तथा त्वचा पर अन्य असामान्य लक्षण दिखाई दें तो उसे अन्य पशुओं से अलग रखें और तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सालय से संपर्क करें।लंपी स्किन डिजीज गोवंश में होने वाली संक्रामक वायरल बीमारी है। यह कैप्रिपॉक्स वायरस के कारण होती है और मुख्य रूप से मच्छरों, काटने वाली मक्खियों तथा टिक जैसे रक्त चूसने वाले कीटों के माध्यम से फैल सकती है। बीमारी में सामान्यतः बुखार के बाद पशु की त्वचा पर गोल और उभरी हुई गांठें बनने लगती हैं। विभाग ने पशुपालकों से सतर्क रहने और समय पर टीकाकरण करवाने का आग्रह किया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हमीरपुर में लंपी स्किन डिजीज के 40 मामले, पशुपालन विभाग ने तेज किया टीकाकरण अभियान

Summer express/हमीरपुर ,अरविंद -:हमीरपुर जिले में पशुओं में लंपी स्किन डिजीज के मामले सामने आने के बाद पशुपालन विभाग ने बचाव और रोकथाम के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अब तक करीब 40 पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण पाए गए हैं। वहीं, बड़सर क्षेत्र में एक...
Summer Express - झज्जर-चरखी दादरी सीमा पर युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव

विजयपुरा में झील से महिला और पांच बच्चों के शव बरामद, लापता होने के बाद दर्ज हुआ था मामला

summer express , विजयपुरा (कर्नाटक)। कर्नाटक के विजयपुरा जिले में भूतानाला झील से एक महिला और उसके पांच बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सभी शव आदर्श नगर पुलिस थाना क्षेत्र में झील से बरामद किए गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम...

लुधियाना नगर निगम को फिर मिली बम धमकी वाली ईमेल, पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने संभाला मोर्चा

summer express , लुधियाना । लुधियाना नगर निगम कार्यालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। निगम के आधिकारिक ईमेल पते पर भेजी गई धमकी भरी मेल में प्रतिबंधित संगठनों का नाम लेते हुए निगम कार्यालय को निशाना बनाने की बात कही गई...

सांबल में धंसती जमीन ने बढ़ाई चिंता, तिलक राम का परिवार घर बचाने की जद्दोजहद में

Summer express/मंडी/धर्मवीर- :मंडी शहर के खलियार वार्ड के सांबल में जमीन धंसने की घटना ने एक परिवार की चिंता बढ़ा दी है। तिलक राम का छह सदस्यों वाला परिवार अपने ही घर में असुरक्षित महसूस कर रहा है। घर के आसपास जमीन में गहरी दरारें पड़ गई हैं और मकान की दीवारों में भी दरारें...

राष्ट्रगान विवाद पर विक्रमादित्य का भाजपा पर हमला, बोले- असली मुद्दों से भटका रही भाजपा

Summer express/शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के कथित अपमान को लेकर जारी विवाद के बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और पिछले तीन दिनों से राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत के मुद्दे पर विधानसभा की कार्यवाही बाधित करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.