Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही है, जबकि इसका सबसे ज्यादा असर युवाओं और आम परिवारों पर पड़ेगा।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि लॉटरी के कारण पहले भी हिमाचल में कई परिवार आर्थिक संकट में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने लॉटरी की लत के चलते अपनी जमीन और दूसरी संपत्तियां तक बेच दी थीं। भाजपा सरकार ने इसी वजह से प्रदेश में लॉटरी को बंद किया था। जयराम ने लॉटरी की तुलना नशे से करते हुए कहा कि इसकी आदत पड़ने के बाद व्यक्ति आर्थिक रूप से बर्बाद होने तक इससे बाहर नहीं निकल पाता।

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर अपने आर्थिक हितों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाते हुए फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि जिस कंपनी को लॉटरी का टेंडर दिया गया है, उसकी भूमिका भविष्य में जांच का विषय बन सकती है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को जुए और सट्टेबाजी की ओर धकेलने वाला कदम उठा रही है।

वहीं उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि हिमाचल में सिंगल लाइन या सिंगल डिजिट लॉटरी शुरू नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि लॉटरी को नियंत्रित तरीके से संचालित करने के लिए सरकार ने नियम और मानक संचालन प्रक्रिया यानी SOP तैयार की है।सरकार का तर्क है कि देश के कई राज्यों में वैध और नियंत्रित तरीके से लॉटरी संचालित हो रही है। इसी तर्ज पर हिमाचल में भी लॉटरी शुरू करने की तैयारी है। सरकार का दावा है कि सख्त नियमों के तहत संचालन होने से अवैध जुए और सट्टेबाजी पर भी नियंत्रण लगाने में मदद मिल सकती है।

हर्षवर्धन चौहान के अनुसार, केरल और पंजाब जैसे राज्यों की तर्ज पर लॉटरी शुरू होने से हिमाचल सरकार को करीब 100 करोड़ रुपये सालाना राजस्व मिलने की उम्मीद है। इसके लिए कानूनी, प्रशासनिक और वित्तीय पहलुओं का विस्तृत अध्ययन किया गया है। अध्ययन के बाद SOP तैयार कर संबंधित फाइल वित्त विभाग की मंजूरी के लिए भेजी गई है।अब सबकी नजर वित्त विभाग की मंजूरी पर है। मंजूरी मिलने के बाद सरकार लॉटरी योजना को कब लागू करती है और इससे वास्तव में सरकारी खजाने को कितनी आय होती है, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा। फिलहाल लॉटरी के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं और दिवाली से पहले इस पर सियासत और गरमाने के आसार हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बर्फबारी के बाद आबादी की ओर बढ़ सकते हैं तेंदुए और भालू, DFO अमित शर्मा ने लोगों को किया सतर्क

बच्चों को अकेले बाहर न भेजें, घरों के आसपास रखें पर्याप्त रोशनी; वन्यजीवों के शिकार पर होगी कानूनी कार्रवाई Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्दी बढ़ने के साथ ही वन्यजीवों की मुश्किलें भी बढ़ने लगती हैं। जंगलों में भोजन की कमी होने पर तेंदुए और भालू जैसे वन्यजीव निचले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों...

अग्रोहा धाम में अग्रवाल समाज का 43वां वार्षिक मेला, हिमाचल के राज्यपाल सहित कई प्रमुख हस्तियां पहुंचीं

Summer express, हिसार। अग्रवाल समाज के प्रमुख धार्मिक स्थल अग्रोहा धाम में शरद पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को 43वें वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। मेले में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन के लिए अग्रोहा धाम को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और आकर्षक...

अमेरिका में नीरज फरीदपुरिया और हिमांशु भाऊ की गिरफ्तारी की चर्चा, भारत प्रत्यर्पण की तैयारी

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद।हरियाणा के फरीदाबाद जिले के फरीदपुर गांव के रहने वाले नीरज फरीदपुरिया और हरियाणा के वांछित अपराधी हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों को अमेरिका में एक साथ रहने के दौरान पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि हरियाणा एसटीएफ...

स्वर्ण आयोग के गठन को लेकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह का समर्थन, बोले- हर वर्ग को मिले अपनी आवाज रखने का मंच

Summer express/शिमला/ संजू -: हिमाचल प्रदेश में स्वर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचाने और अपनी आवाज उठाने के लिए उचित मंच मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया...

पंचायतों में घर-घर से उठेगा सूखा कचरा, प्लास्टिक बोतलों के लिए 16 रुपये प्रति किलो की दर तय

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके तहत अब पंचायतों में घर-घर जाकर सूखा कचरा एकत्रित किया जाएगा। प्लास्टिक कचरे के उचित संग्रहण और निस्तारण के लिए पंचायत स्तर पर यूजर चार्ज भी निर्धारित किए जाएंगे।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.