Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इग्नू में जुलाई 2026 सत्र के प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, 31 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

summer express, मंजूर पठान, चंबा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जुलाई 2026 सत्र के लिए प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी है।

इग्नू अध्ययन केंद्र चंबा के समन्वयक मनीष वर्मा ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने अभी तक प्रवेश के लिए आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और जल्द अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें।

मनीष वर्मा ने कहा कि इग्नू देशभर के लाखों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और लचीली शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। दूरस्थ शिक्षा व्यवस्था के कारण नौकरीपेशा लोगों, गृहिणियों और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई जारी रखने का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रवेश की तिथि बढ़ाए जाने से उन विद्यार्थियों को विशेष सुविधा मिलेगी, जो किसी कारणवश पहले निर्धारित समय सीमा में आवेदन नहीं कर पाए थे। इच्छुक अभ्यर्थी 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अध्ययन केंद्र समन्वयक ने विद्यार्थियों से कहा कि प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रम या अन्य किसी जानकारी के लिए वे इग्नू अध्ययन केंद्र चंबा से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर किसी भी संभावित परेशानी से बचें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रक्षाबंधन पर बहनों को राहत, हरियाणा रोडवेज में निशुल्क सफर से मायके पहुंचीं महिलाएं

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से महिलाओं के लिए शुरू की गई निशुल्क बस यात्रा का बहनें जमकर लाभ उठा रही हैं। प्रदेशभर में महिलाएं हरियाणा रोडवेज की बसों में बिना किराया दिए अपने भाइयों के घर पहुंच रही हैं और राखी बांधकर त्योहार मना रही हैं। इस...

आयुष्मान योजना के 480 अस्पतालों के 1200 करोड़ अटके, आईएमए ने दी बंद की चेतावनी

Summer express, यमुनानगर। आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज करने वाले प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का लगभग 1200 करोड़ रुपये का भुगतान लंबे समय से अटका हुआ है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का दावा है कि कई अस्पतालों के क्लेम छह महीने से अधिक समय से लंबित हैं। भुगतान में देरी के कारण अस्पताल...

अंबाला स्टेशन पर 24 किलो चूरा पोस्त बरामद, युवक गिरफ्तार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआईए जीआरपी की टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 24 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक बरामद नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये है। आरोपी के...

मनीषा मौत मामला: सीबीआई क्लोजर रिपोर्ट पर 7 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

Summer express, भिवानी। धानी लक्ष्मण गांव की 19 वर्षीय मनीषा की मौत के मामले में गुरुवार को पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। मामले में मनीषा के परिवार को अभी तक सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट की प्रति नहीं मिल सकी है। सुनवाई के दौरान मनीषा के पिता संजय कुमार अदालत में पेश हुए।...

यमुनानगर में दर्दनाक हादसा: पिता के साथ राखी खरीदने जा रही बीबीए छात्रा की मौत

Summer express, यमुनानगर। रक्षाबंधन से पहले एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। कॉलेज से लौटकर पिता के साथ राखी खरीदने बाजार जाने की तैयारी कर रही 20 वर्षीय बीबीए छात्रा को जगाधरी बस स्टैंड के पास एक निजी बस ने कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा की  तड़के उपचार के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.