Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बलूचिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा गिराकर मॉल बनाने की तैयारी, एसजीपीसी नाराज

एजेंसी। नई दिल्ली

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब को कथित तौर पर ध्वस्त किए जाने और उसकी जगह व्यावसायिक परिसर बनाए जाने का मामला सामने आया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह दावा किया और भारत सरकार से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की।
बलूचिस्तान सिख काउंसिल से मिली जानकारी में धार्मिक विरासत के लगातार कमजोर होने पर चिंता जताई गई है। हालांकि, इस ताजा दावे की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। उपलब्ध आधिकारिक पाकिस्तानी रिकॉर्ड में क्वेटा का गुरुद्वारा सिंह सभा अब भी कार्यशील गुरुद्वारों की सूची में दर्ज है। आरपी सिंह के मुताबिक, बलूचिस्तान में कभी करीब 12 गुरुद्वारे होने की जानकारी सामने आती रही है, जिनमें अब केवल दो के बचे होने का दावा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा केवल एक इमारत नहीं, बल्कि सिख समुदाय की आस्था, इतिहास और विरासत से जुड़ा पवित्र स्थल है। ऐसे स्थान पर व्यावसायिक निर्माण किए जाने की खबर गंभीर चिंता का विषय है। आरपी सिंह ने विदेश मंत्रालय से पाकिस्तान सरकार के समक्ष मामला उठाने, कथित विध्वंस की स्वतंत्र जांच कराने और गुरुद्वारे की जमीन पर किसी भी व्यावसायिक निर्माण को रोकने की मांग की है। उन्होंने ऐतिहासिक परिसर के पुनर्निर्माण और संरक्षण के साथ पाकिस्तान में बचे अन्य गुरुद्वारों और सिख धार्मिक संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की।
{क्वेटा का गुरुद्वारा रिकॉर्ड में
पाकिस्तान के एवेक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड की मौजूदा सूची में क्वेटा स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा को कार्यशील गुरुद्वारों में शामिल किया गया है। इसलिए बलूचिस्तान में किस ऐतिहासिक गुरुद्वारे को गिराए जाने का दावा किया जा रहा है। इससे पहले फारूकाबाद में करीब 125 साल पुराने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब के बड़े हिस्से को गिराए जाने का मामला सामने आया था। भारत ने इस पर चिंता जताई थी।
धामी ने जताया विरोध
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारे को गिराए जाने की निंदा की है। उन्होंने इसे सिख विरासत और भावनाओं पर हमला करार दिया। धामी ने कहा कि सिख गुरुओं और इतिहास से जुड़े धार्मिक स्थल केवल ईंट-पत्थर की इमारतें नहीं, बल्कि सिख इतिहास, पहचान और विरासत के महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। धामी ने कहा कि पाकिस्तान में सिख गुरुओं और सिख इतिहास से जुड़े कई गुरुद्वारे हैं। इनका संरक्षण धार्मिक विरासत को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक धार्मिक संपत्तियों को गिराकर वहां व्यावसायिक निर्माण करना सिख भावनाओं का अपमान है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में रामायण पर बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस: महिपाल ढांडा

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि रामायण के रचयिता भगवान महर्षि वाल्मीकि ने अपने महान महाकाव्य के माध्यम से मानवता को मर्यादा, कर्तव्य, आदर्श जीवन और लोक कल्याण का मार्ग दिखाया। उनके विचार सत्य, त्याग, सेवा और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देते हैं। भगवान वाल्मीकि ने प्रभु...

करनाल अमन हत्याकांड में CIA-3 को मिली कामयाबी, जतिन समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। करनाल में अमन हत्याकांड की जांच कर रही सीआईए-3 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में करनाल निवासी जतिन और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। एसीपी रविंदर कुमार ने प्रेस...

करनाल में 5 नवंबर को अमित शाह निकालेंगे पदयात्रा, भाजपा ने अभियान शुरू किया

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के आरोपों के जवाब में भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान शुरू किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि...

अंबाला छावनी के बाजारों में जाम से निपटने के लिए बैरिकेडिंग करेगी पुलिस, अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई

Summer express, अंबाला। त्योहारों के सीजन में अंबाला छावनी के बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने के साथ जाम की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। संकरी बाजारों में दिन के समय चौपहिया वाहनों के प्रवेश से ग्राहकों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए दुकानदारों ने पुलिस...

अंबाला में 30 से अधिक विशेष बच्चों ने पैरा रोलर स्केटिंग ट्रायल में दिखाई प्रतिभा

Summer express, अंबाला। अंबाला छावनी के सुभाष पार्क में आयोजित विशेष पैरा रोलर स्केटिंग चयन ट्रायल में 30 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। इन बच्चों का सपना स्केटिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना है। ट्रायल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.