Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमृतसर में रखड़ पुण्या मेले के बाद निहंग सिंह की गोली मारकर हत्या, सुनसान इलाके में मिला शव

summer express, अमृतसर। बाबा बकाला में रखड़ पुण्या मेले के दौरान शुक्रवार देर रात एक निहंग सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को मृतक का शव बाबा बकाला सिविल अस्पताल के पीछे स्थित एक सुनसान जगह से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान गांव मिगलानी निवासी सरबजीत सिंह के बेटे राजा सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजा सिंह निहंग सिंह के रूप में मेले में शामिल हुआ था। उसके सीने पर गोली लगने के निशान मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आशंका है कि मेले के बाद किसी पुरानी रंजिश या विवाद को लेकर राजा सिंह का कुछ लोगों से झगड़ा हुआ होगा। इसी दौरान आरोपियों ने उस पर गोलियां चला दीं। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और वारदात में शामिल लोगों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि वारदात से जुड़े सुराग जुटाए जा सकें।

पुलिस अब मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करेगी। अधिकारियों का कहना है कि परिवार के बयानों और जांच के आधार पर हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को झटका, करोड़ों के प्लॉट मामले में अग्रिम जमानत खारिज

Summer express चंडीगढ़ । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में गुरुग्राम की अदालत से राहत नहीं मिली। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश यशविंदर पॉल सिंह की अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। मामला मृत व्यक्ति के नाम पर कथित फर्जी...

रक्षाबंधन पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने स्वच्छता सेनानी और अस्पताल कर्मियों से बंधवाई राखी

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अंबाला में भाई-बहन के प्रेम और सम्मान की भावना से जुड़ा भावुक दृश्य देखने को मिला। हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने रविवार सुबह अंबाला शहर नगर निगम और नागरिक अस्पताल पहुंचकर स्वच्छता सेनानी बहनों तथा अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों से राखी बंधवाई।...

सीएम सैनी के मेवात दौरे से पहले युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट  

Summer express , नूंह | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मेवात दौरे से पहले नूंह जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुबीन खान तेडिया को पुलिस-प्रशासन ने कथित तौर पर हाउस अरेस्ट कर लिया। बताया जा रहा है कि जिला युवा कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध जताने की तैयारी...

हरियाणा विधानसभा में हंगामा: कांग्रेस के आठ विधायक निलंबित, सीएम नायब ने किया पलटवार  

summer express ,चंडीगढ़ (अंकर कपूर)। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हंगामे और सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के साथ हुई। सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला। विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए सदन के अंदर भी...

मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, कार्यक्रम में हुई थी बहस

summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी के नेता अनिल कुमार उर्फ चेंथी अनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम श्री नारायण गुरु जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले को कथित तौर पर रोकने की घटना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.