Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर महासंग्राम टी-20 प्रतियोगिता का आयोजन, 16 टीमों ने लिया हिस्सा

Summer express,पलवल। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हरियाणा स्पोर्ट्स को-ऑपरेटिव लीग मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, पलवल की ओर से शनिवार को महासंग्राम टी-20 नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसमें 16 टीमों ने हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों और टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

सोसाइटी के अध्यक्ष गोपाल दत्त शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि खेलों में भागीदारी से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने और अपनी प्रतिभा के दम पर प्रदेश व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

गोपाल दत्त शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 51 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को 2100-2100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

सहकार भारती के महामंत्री वुशेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा स्पोर्ट्स को-ऑपरेटिव लीग मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड पलवल, मेघना आर्ट एंड फिल्म प्रोडक्शन और सहकार भारती के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देकर युवाओं को नशे से दूर रखने की दिशा में ऐसे आयोजनों की अहम भूमिका है। खेलों के माध्यम से स्वस्थ और नशामुक्त हरियाणा के निर्माण का संदेश युवाओं तक पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि युवा देश के भविष्य के साथ-साथ नीति निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वस्थ और मजबूत युवा ही देश के विकास में प्रभावी योगदान दे सकते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और देश को सशक्त बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।

लेखक: सुंदर कुंडू

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर महासंग्राम टी-20 प्रतियोगिता का आयोजन, 16 टीमों ने लिया हिस्सा

Summer express,पलवल। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हरियाणा स्पोर्ट्स को-ऑपरेटिव लीग मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, पलवल की ओर से शनिवार को महासंग्राम टी-20 नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसमें 16 टीमों ने हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।...

छात्रों से सफाई कराने पर स्कूल में हंगामा :सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, माफी के बाद मामला शांत

Summer express , सोनीपत। मॉडल टाउन स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को छात्रों से सफाई कराए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। स्कूल के बाहर बच्चों को सफाई करते देखकर मौके पर पहुंचे सफाई कर्मचारियों ने इसका विरोध किया। कर्मचारियों ने घटना का वीडियो बनाया और कुछ ही देर में स्कूल के बाहर...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

Summer express/शिमला, संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी, उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत...

पीएम मोदी का मध्य एशिया दौरा आज से, SCO में आतंकवाद और क्षेत्रीय सुरक्षा पर रहेगा जोर

summer express , नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर तक उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की यात्रा पर रहेंगे। दौरे से पहले उन्होंने कहा कि भारत शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के माध्यम से क्षेत्र में सुरक्षा, बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देने के लिए सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करना...

कुलतार सिंह संधवां के आवास घेराव पर अड़े किसान, फरीदकोट में पुलिस से टकराव

Summer express, फरीदकोट। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की ओर से अपनी मांगों को लेकर पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां के आवास का घेराव करने के ऐलान के बाद शनिवार को फरीदकोट में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। किसानों के संभावित जमावड़े को देखते हुए जिले की सीमाओं, शहर और संधवां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.