Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करना पड़ा भारी, व्यापारी गिरफ्तार.. कोर्ट ने 2 दिन के रिमांड पर भेजा

Summer express/शिमला, संजू-:शिमला में सोशल मीडिया पर हिमाचल विधानसभा के बाहर पुलिस जवानों के धरना-प्रदर्शन की भ्रामक खबर प्रसारित करना एक व्यापारी को भारी पड़ गया। पुलिस ने मामले में आरोपी व्यापारी कर्मचन्द भाटिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर शिमला में FIR No. 110/2026 दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(1)(b), 196(1)(b) और 336(4) के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

एएसपी  मेहर पंवर ने बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान सोशल मीडिया पर ऐसी जानकारी सामने आई, जिसे पुलिस ने भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत पाया। पुलिस के मुताबिक, इस तरह की पोस्ट से आम लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा होने और सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। इसी को देखते हुए पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की.एएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने की आजादी सभी को है, लेकिन किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करना बेहद जरूरी है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर बिना जांचे-परखे किसी भी खबर या दावे को आगे न बढ़ाएं.पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किसी व्यक्तिगत द्वेष या बदले की भावना से नहीं की गई है। मामले में सामने आए तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करना पड़ा भारी, व्यापारी गिरफ्तार.. कोर्ट ने 2 दिन के रिमांड पर भेजा

Summer express/शिमला, संजू-:शिमला में सोशल मीडिया पर हिमाचल विधानसभा के बाहर पुलिस जवानों के धरना-प्रदर्शन की भ्रामक खबर प्रसारित करना एक व्यापारी को भारी पड़ गया। पुलिस ने मामले में आरोपी व्यापारी कर्मचन्द भाटिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर शिमला में FIR No. 110/2026 दर्ज की गई है। पुलिस ने...

पलवल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर महासंग्राम टी-20 प्रतियोगिता का आयोजन, 16 टीमों ने लिया हिस्सा

Summer express,पलवल। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हरियाणा स्पोर्ट्स को-ऑपरेटिव लीग मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, पलवल की ओर से शनिवार को महासंग्राम टी-20 नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसमें 16 टीमों ने हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।...

छात्रों से सफाई कराने पर स्कूल में हंगामा :सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, माफी के बाद मामला शांत

Summer express , सोनीपत। मॉडल टाउन स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को छात्रों से सफाई कराए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। स्कूल के बाहर बच्चों को सफाई करते देखकर मौके पर पहुंचे सफाई कर्मचारियों ने इसका विरोध किया। कर्मचारियों ने घटना का वीडियो बनाया और कुछ ही देर में स्कूल के बाहर...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

Summer express/शिमला, संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी, उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत...

पीएम मोदी का मध्य एशिया दौरा आज से, SCO में आतंकवाद और क्षेत्रीय सुरक्षा पर रहेगा जोर

summer express , नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर तक उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की यात्रा पर रहेंगे। दौरे से पहले उन्होंने कहा कि भारत शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के माध्यम से क्षेत्र में सुरक्षा, बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देने के लिए सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.