Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुलतार सिंह संधवां के आवास घेराव पर अड़े किसान, फरीदकोट में पुलिस से टकराव

Summer express, फरीदकोट। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की ओर से अपनी मांगों को लेकर पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां के आवास का घेराव करने के ऐलान के बाद शनिवार को फरीदकोट में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। किसानों के संभावित जमावड़े को देखते हुए जिले की सीमाओं, शहर और संधवां गांव की ओर जाने वाले रास्तों पर कई स्थानों पर नाकाबंदी की गई। इसके बावजूद पंजाब के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में किसान फरीदकोट पहुंचते रहे।

किसानों को अध्यक्ष के आवास की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया। प्रशासन की ओर से लगातार किसानों को निर्धारित स्थानों पर रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जाते रहे।

दोपहर करीब पौने एक बजे बाहरी जिलों से आए किसानों ने कोटकपूरा रोड स्थित नेहरू पुल के पास सड़क जाम कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक जांच नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किसानों को सड़क से हटाने का प्रयास किया। इस दौरान किसान नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई।

प्रदर्शनकारी किसानों ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और कई किसानों को हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया। समाचार लिखे जाने तक अलग-अलग जिलों से किसानों के फरीदकोट पहुंचने का सिलसिला जारी था और पुलिस शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों तथा संधवां स्थित आवास की ओर जाने वाले रास्तों पर निगरानी कर रही थी।

किसान यूनियन के मुताबिक, किसानों की प्रमुख मांगों में लैंडमार्केट बैंक से ऋण लेते समय जमा करवाए गए चेक वापस करवाना समेत अन्य मांगें शामिल हैं। इन्हीं मांगों को लेकर किसान पहले भी कुलतार सिंह संधवां के आवास के सामने करीब एक सप्ताह तक धरना दे चुके हैं। बाद में पुलिस ने धरना समाप्त करवाया था।

यूनियन ने अब 29 अगस्त को दोबारा अध्यक्ष के आवास के सामने धरना देने और घेराव करने का कार्यक्रम घोषित किया था। इसी के मद्देनजर प्रशासन ने पहले से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीएम मोदी का मध्य एशिया दौरा आज से, SCO में आतंकवाद और क्षेत्रीय सुरक्षा पर रहेगा जोर

summer express , नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर तक उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की यात्रा पर रहेंगे। दौरे से पहले उन्होंने कहा कि भारत शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के माध्यम से क्षेत्र में सुरक्षा, बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देने के लिए सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करना...

कुलतार सिंह संधवां के आवास घेराव पर अड़े किसान, फरीदकोट में पुलिस से टकराव

Summer express, फरीदकोट। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की ओर से अपनी मांगों को लेकर पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां के आवास का घेराव करने के ऐलान के बाद शनिवार को फरीदकोट में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। किसानों के संभावित जमावड़े को देखते हुए जिले की सीमाओं, शहर और संधवां...

गमाडा ने 67 करोड़ रुपये प्रति एकड़ में बेची जमीन, चंडीगढ़ में किसानों की जमीन का कलेक्टर रेट कम क्यों: पेंडू विकास मंच

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में किसानों की जमीन के कलेक्टर रेट और प्रशासन की ओर से जमीन की नीलामी दरों को लेकर चंडीगढ़ पेंडू विकास मंच ने सवाल उठाए हैं। मंच के प्रधान सतिंदर सिद्धू ने आरोप लगाया कि किसानों से जमीन अधिग्रहण के समय उन्हें बेहद कम मुआवजा दिया जाता है, जबकि...

राधाष्टमी से पहले निखरेगी डल झील, अंतिम दौर में पहुंचा सौंदर्यीकरण

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के नडडी स्थित ऐतिहासिक डल झील राधाष्टमी पर्व से पहले नए और आकर्षक स्वरूप में नजर आएगी। झील के सौंदर्यीकरण का काम इन दिनों अंतिम चरण में पहुंच गया है। बरसात के कारण निर्माण कार्य में कुछ देरी जरूर हुई, लेकिन अब अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। आगामी...

यूजीसी गाइडलाइन के विरोध में हमीरपुर में सामान्य वर्ग की रैली, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: केंद्र सरकार की ओर से जारी यूजीसी की नई गाइडलाइन के विरोध में शनिवार को हमीरपुर शहर में सामान्य वर्ग के लोगों ने रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। भोटा चौक से शुरू हुई रैली गांधी चौक तक पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने नई गाइडलाइन को एकतरफा बताते हुए इसे वापस लेने की मांग उठाई।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.