Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

Summer express/राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है, लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ संवाद को लेकर कहा कि राजनीतिक दलों को जनता के बीच जाना चाहिए, लेकिन केवल स्लोगन और हेडलाइन के जरिए राजनीति चमकाने की कोशिश उचित नहीं है।

संवाद हो, लेकिन तथ्यों के साथ

मनोहर लाल ने कहा कि राजनीतिक दलों के लिए जनता और युवाओं से संवाद करना लोकतंत्र का अहम हिस्सा है। युवाओं के भविष्य और देश से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर सार्थक चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संवाद ऐसा होना चाहिए जिससे समाज को सही दिशा मिले, न कि राजनीतिक बयानबाजी के जरिए भ्रम या विरोधाभास की स्थिति पैदा हो।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कई बार किसी मुद्दे पर बातचीत के दौरान ऐसे बयान सामने आते हैं, जिनसे समाज में तनाव या गलतफहमी पैदा हो सकती है। उन्होंने राजनीतिक दलों से जिम्मेदारी के साथ संवाद करने की अपील की।

सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सरकार तक पहुंचाएंगे बात

करनाल में लंबे समय से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के सवाल पर मनोहर लाल ने कहा कि कर्मचारियों ने अपनी मांगें उनके सामने रखी हैं। वह इन मांगों को प्रदेश सरकार तक पहुंचाएंगे, ताकि उचित स्तर पर इस मामले पर विचार किया जा सके।

चीनी के दामों पर बोले- सरकार ने स्थिति को नियंत्रित किया

चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाजार में वस्तुओं के दाम समय-समय पर बढ़ते और घटते रहते हैं। उन्होंने कहा कि चीनी के दाम बढ़ने के बाद सरकार ने हस्तक्षेप किया और कीमत में 15 रुपये की कमी आई। उनके अनुसार, ऐसी परिस्थितियों में सरकार का समय पर कदम उठाना महत्वपूर्ण है।

चमार और मेघवाल से जुड़े सवाल पर बोले- किसी पर कुछ थोपा नहीं जाएगा

चमार और मेघवाल से जुड़े सवाल पर मनोहर लाल ने कहा कि ऐसे विषय स्वैच्छिक होते हैं और किसी व्यक्ति पर कोई पहचान या व्यवस्था जबरन नहीं थोपी जा सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी किसी विशेष नाम या पहचान को अपनाने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा।

करनाल को मिली करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात

करनाल दौरे के दौरान मनोहर लाल ने चार प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया। शक्ति कॉलोनी कॉम्पलेक्स में करीब 4.03 करोड़ रुपये की लागत से तैयार ऑब्जर्वेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया।इसके अलावा सेक्टर-33 में 11.20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सामुदायिक केंद्र, पुस्तकालय भवन और खेल सुविधाओं का लोकार्पण किया गया। सेक्टर-32 में 7.24 करोड़ रुपये की लागत से बने सामुदायिक केंद्र तथा सेक्टर-9 में सड़क नवीनीकरण और शहीद उधम सिंह पार्क के विकास कार्यों का भी उद्घाटन किया गया।

ऑब्जर्वेशन सेंटर में बच्चों के लिए शिक्षा और परामर्श की सुविधा

शक्ति कॉलोनी में करीब 2400 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित ऑब्जर्वेशन सेंटर में बच्चों के रहने, पढ़ाई, परामर्श और मनोरंजन के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। भवन में छात्रावास, कक्षा कक्ष, पुस्तकालय, भोजन कक्ष, मनोरंजन कक्ष, डॉक्टर कक्ष, बीमार कक्ष, कार्यशाला और परामर्श कक्ष बनाए गए हैं।

सेक्टर-33 में आधुनिक पुस्तकालय और खेल परिसर

सेक्टर-33 में करीब 8560 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित परियोजना में सामुदायिक केंद्र के साथ आधुनिक पुस्तकालय बनाया गया है। यहां अध्ययन कक्ष, सम्मेलन कक्ष, डिजिटल लाइब्रेरी और कैफे की सुविधा है।

परिसर में तीन बैडमिंटन और दो वॉलीबॉल कोर्ट भी तैयार किए गए हैं। सामुदायिक केंद्र के प्रत्येक तल पर करीब 500 लोगों के बैठने की क्षमता बताई गई है।

सेक्टर-32 में सामुदायिक केंद्र के साथ जिम और मल्टीपर्पज हॉल

सेक्टर-32 में बने सामुदायिक केंद्र में समिति कक्ष, कार्यालय, बैडमिंटन हॉल, बहुउद्देश्यीय हॉल और रसोई समेत कई सुविधाएं हैं। प्रथम तल पर जिम, टेबल टेनिस, अध्ययन कक्ष और दुल्हन सुइट बनाया गया है। छत वाले तल पर करीब 500 लोगों की क्षमता वाला स्थान तैयार किया गया है।

शहीद उधम सिंह पार्क का हुआ कायाकल्प

सेक्टर-9 में करीब 1.20 करोड़ रुपये की लागत से सड़क नवीनीकरण और शहीद उधम सिंह पार्क का विकास किया गया है। करीब 6.5 एकड़ में फैले पार्क में 4500 फीट लंबा पैदल पथ, मुख्य गेट, कैटल गेट और करीब 1000 मीटर लंबी चारदीवारी बनाई गई है।पार्क में 750 पौधे, 3900 वर्ग मीटर घास का लॉन, 20 बेंच और 200 खजूर के पेड़ लगाए गए हैं। बारिश के पानी के संरक्षण के लिए चार वर्षा जल संचयन प्रणालियां भी स्थापित की गई हैं।

विकास कार्यों के साथ राजनीतिक संदेश भी

करनाल दौरे के दौरान मनोहर लाल ने एक ओर शहर को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी, वहीं दूसरी ओर विपक्ष की राजनीति और युवाओं के साथ संवाद को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक संवाद लोकतंत्र के लिए आवश्यक है, लेकिन यह संवाद तथ्यों, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

Summer express/राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है, लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं...

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की जरूरत, जनभागीदारी से मिलेगी सफलता: जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला -: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम देशभर में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों को पहचान दिलाने और दूसरों को प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।जयराम ठाकुर ने...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-: प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी...

बेटियों के विवाह में आर्थिक सहारा दे रही सरकार, पात्र परिवारों को मिलेंगे 51 हजार रुपये

Summer express/चंबा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से समाज के जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत देने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना भी शामिल है, जिसके माध्यम से पात्र परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करती है।...

गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहारा बनी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सरकार दे रही 51 हजार रुपये की सहायता

Summer express/हमीरपुर/अरविंद -:हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के माध्यम से चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना भी ऐसी ही एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सरकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.