Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की जरूरत, जनभागीदारी से मिलेगी सफलता: जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला -: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम देशभर में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों को पहचान दिलाने और दूसरों को प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत की युवा शक्ति और प्रतिभा के सामने नशा एक गंभीर चुनौती बनकर उभर रहा है। हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य में भी नशे का प्रसार चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रतिबद्धता स्पष्ट है। इस चुनौती से निपटना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन का रूप देना होगा। जब केंद्र सरकार के प्रयासों से नक्सलवाद जैसी गंभीर चुनौती पर प्रभावी नियंत्रण संभव हुआ है, तो सामूहिक प्रयासों से नशे के खिलाफ भी निर्णायक सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में नशा बीते दौर की बात बनेगा, लेकिन इसके लिए हर नागरिक और हर हिमाचली को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस बार ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने इतिहास, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की। देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग अपनी पहल से जिस तरह विरासत और समाज के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना सराहनीय है।उन्होंने जन्माष्टमी के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा ‘लोकल फॉर वोकल’ को बढ़ावा देने के आह्वान का भी स्वागत किया। ठाकुर ने कहा कि स्थानीय उत्पादों और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। लोगों को स्थानीय उत्पाद खरीदकर स्थानीय अर्थव्यवस्था और कारीगरों के प्रयासों को मजबूत करना चाहिए।उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ अब करोड़ों देशवासियों को जोड़ने वाला प्रेरणादायी मंच बन चुका है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की जरूरत, जनभागीदारी से मिलेगी सफलता: जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला -: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम देशभर में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों को पहचान दिलाने और दूसरों को प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।जयराम ठाकुर ने...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-: प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी...

बेटियों के विवाह में आर्थिक सहारा दे रही सरकार, पात्र परिवारों को मिलेंगे 51 हजार रुपये

Summer express/चंबा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से समाज के जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत देने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना भी शामिल है, जिसके माध्यम से पात्र परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करती है।...

गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहारा बनी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सरकार दे रही 51 हजार रुपये की सहायता

Summer express/हमीरपुर/अरविंद -:हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के माध्यम से चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना भी ऐसी ही एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सरकार की...
Summer Express - मनरेगा आंदोलन पर CM सैनी का तीखा वार, कांग्रेस-AAP पर आरोप

हरियाणा में फिल्म शूटिंग को सीएम का न्योता, बोले- लोकेशन के साथ मिलेगा पूरा सहयोग

Summer express/चंडीगढ़-:हरियाणा अब फिल्म निर्माताओं के लिए सिर्फ शूटिंग की खूबसूरत लोकेशन ही नहीं, बल्कि सहयोग और सुविधाओं का भी केंद्र बनने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फिल्म जगत से जुड़े लोगों को हरियाणा में फिल्मों की शूटिंग करने का न्योता दिया है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित फिल्म...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.