Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में मानसून पड़ा सुस्त: 3 सितंबर तक कई जिलों में हल्की बारिश के आसार , तापमान 38 डिग्री के पार

Summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर बनी हुई हैं। रविवार को राज्य का अधिकतम औसत तापमान शनिवार के मुकाबले 0.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, लेकिन यह सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने फिलहाल राज्य में भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी मानसून के कमजोर रहने की संभावना है। हालांकि, आने वाले दिनों में कुछ जिलों में हल्की बारिश से राहत मिल सकती है। तीन सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से छिटपुट बारिश होने का अनुमान है। बारिश का दायरा सीमित रहने की संभावना है, इसलिए उमस और गर्मी से व्यापक राहत मिलने के आसार कम हैं।

रविवार को फरीदकोट राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में 35.9, लुधियाना में 35, पटियाला में 35.8, चंडीगढ़ में 35.8, फिरोजपुर में 34.9, गुरदासपुर और होशियारपुर में 34-34, जालंधर में 33.1, कपूरथला में 34.6, मुक्तसर में 33.5 और मोगा में 34.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। बठिंडा में अधिकतम तापमान 33.9 और संगरूर में 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में रविवार को बारिश नहीं हुई। पठानकोट में करीब एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 31 अगस्त को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और पटियाला में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बरनाला, संगरूर, बठिंडा, मानसा, मुक्तसर और फाजिल्का में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।

एक सितंबर को होशियारपुर में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है, जबकि पठानकोट में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, पटियाला, संगरूर, मोगा और फिरोजपुर समेत कई जिलों में छिटपुट बारिश होने का अनुमान है।

दो सितंबर को प्रदेश के अधिकांश जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है। होशियारपुर और रूपनगर में अन्य क्षेत्रों की तुलना में अधिक जगहों पर बारिश होने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिमी पंजाब के जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

तीन सितंबर को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला समेत कई जिलों में छिटपुट बारिश के आसार हैं। वहीं, मालवा क्षेत्र के कई हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है।

फिलहाल पंजाब में भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में हल्की बारिश के बावजूद उमस और गर्मी से पूरी तरह राहत मिलने की संभावना कम है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मणिमहेश यात्रा को लेकर HRTC अलर्ट, श्रद्धालुओं के लिए बढ़ाई परिवहन व्यवस्था

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम यानी HRTC ने कमर कस ली है। 25 अगस्त से शुरू हुई यात्रा को देखते हुए निगम ने भरमौर तक आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त बसों की व्यवस्था करने की तैयारी की है।...

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा -: कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है। यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा...

मणिपुर के कांगपोकपी में फिर हिंसा: गोलीबारी में दो ग्रामीणों की मौत ,एक घायल

Summer express, इंफाल। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सोमवार सुबह एक बार फिर हिंसा भड़क उठी। टी वाइचोंग उपमंडल के एन तेइखांग गांव में संदिग्ध उग्रवादियों ने हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। हमले में दो ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि 65 वर्षीय एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद...

बठिंडा में नशा विरोधी अभियान के तहत अवैध निर्माण पर कार्रवाई, बुलडोजर से इमारत ध्वस्त

Summer express ,बठिंडा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बठिंडा प्रशासन ने कथित अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धौबियाणा बस्ती में एक इमारत को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई सिविल लाइन थाना क्षेत्र में की गई। मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रशासन के...

हमीरपुर पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा,जयदेव अध्यक्ष और रानी देवी उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:हमीरपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित जयदेव ने त्रिलोकचंद को 10-7 के अंतर से हराकर जीत हासिल की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर रानी देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं।चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम हमीरपुर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.