Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

18 राज्यों में बारिश का अलर्ट : यूपी-बिहार में बाढ़ जैसे हालात, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जबकि निचले क्षेत्रों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से हालात बिगड़ गए हैं। नदी के तेज बहाव में रामघाट का पुल बह गया, जबकि आसपास के घरों में करीब पांच फीट तक कीचड़ जमा हो गया। मंदाकिनी में आई बाढ़ का असर मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए मध्य प्रदेश के सतना जिले में 31 अगस्त और 1 सितंबर को स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड के कई जिलों में अचानक बाढ़ का कम से मध्यम स्तर का खतरा बना हुआ है। पूर्वी और मध्य भारत के साथ उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने सोमवार को देश के 18 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल शामिल हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान पटना समेत बिहार के अधिकांश हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है। कई स्थानों पर मेघ गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है। औरंगाबाद, भभुआ, बक्सर, रोहतास, गया और नवादा में भारी से अत्यधिक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

नेपाल में आई बाढ़ के कारण बिहार के कोसी और गंडक बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इसके चलते कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। भागलपुर के सबौर में गंगा नदी के कटाव के कारण आठ घर नदी में समा गए। वहीं, बगहा के डुमरिया घाट पर गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बिहार के 15 जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के 58 जिलों में सोमवार को गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 31 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद 1 से 5 सितंबर तक अधिकांश इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में 31 अगस्त और 1 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। वहीं, 31 अगस्त से 5 सितंबर के बीच पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली में 31 अगस्त को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 सितंबर को दोपहर से शाम के बीच दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान आंधी और बिजली गिरने की भी आशंका है।

मध्य प्रदेश में मंदाकिनी नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण सतना, चित्रकूट, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। सोमवार को सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट और मैहर में बारिश, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 3 सितंबर तक भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के बीच प्रशासन और स्थानीय लोगों को संवेदनशील इलाकों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल की अनाज मंडियों में धान खरीद सुचारू, 71 प्रतिशत उठान और 97 प्रतिशत भुगतान पूरा

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान का 71 प्रतिशत उठान किया जा चुका है, जबकि किसानों को...

अंबाला तहसील में बिजली संकट से कामकाज प्रभावित, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता के साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे...

सिकरीधार सीमेंट प्लांट का इंतजार कब होगा खत्म? चम्बा के हजारों युवाओं को रोजगार की उम्मीद

सरकार से जल्द निर्माण शुरू करने की मांग Summer express/चम्बा/मंजूर पठान-:चम्बा जिला के सिकरीधार सीमेंट प्लांट का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। लंबे समय से इस सीमेंट प्लांट को शुरू करने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन अब तक लोगों की उम्मीदें पूरी नहीं हो पाई हैं। चुराह विधानसभा क्षेत्र की कल्हेल...

जालंधर की मकसूदां मंडी में दिनदहाड़े चोरी, आढ़ती के बैग से दो लाख रुपये लेकर फरार हुआ चोर

Summer express, जालंधर। मकसूदां मंडी में शुक्रवार सुबह चोरी की वारदात सामने आई, जहां एक आढ़ती के बैग से दो लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी पैदल दुकान पर पहुंचा और मौका पाकर बैग से नकदी निकालकर फरार हो गया। चोरी की यह पूरी घटना दुकान...

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, नियम तोड़ने वाली अंतरराज्यीय बसों को सीमा पर रोका जाएगा

Summer express, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही प्रशासन ने नियंत्रण के उपाय तेज कर दिए हैं। शुक्रवार सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 225 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। प्रदूषण कम करने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के पहले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.