Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोहाली बस स्टैंड की बदहाली पर गंभीर सवाल, 2 सितंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई

{पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने मौके पर दिखाए खस्ताहाल हालात
गुरशरण सिंह | मोहाली
समर न्यूज

मोहाली के बहुचर्चित बस स्टैंड की बदहाली का मामला एक बार फिर चर्चा में है। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किए गए इस बस स्टैंड से जुड़े निर्माण, सड़क, पार्किंग, बिजली, पानी और निवेशकों के पैसे से संबंधित कई मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं।
मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने इस मामले को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। मामले की अगली सुनवाई 2 सितंबर को होनी है। सोमवार को बेदी ने मौके पर पहुंचकर बस स्टैंड परिसर का जायजा लिया और वहां की समस्याओं को सामने रखा।
बेदी के अनुसार, बस स्टैंड के प्रस्तावित मॉडल में इस क्षेत्र को आधुनिक और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के रूप में विकसित करने की योजना दिखाई गई थी। इसमें डबल सड़कें, दुकानें, निवेशकों के लिए कार्यालय, पार्किंग और यहां तक कि हेलीपैड की व्यवस्था भी प्रस्तावित थी। उनका कहना है कि वास्तविकता में इस योजना का बड़ा हिस्सा अब तक पूरा नहीं हो सका है।
बेदी ने बताया कि बस स्टैंड के एक तरफ की सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क का बड़ा हिस्सा मिट्टी में तब्दील हो चुका है और आवाजाही को टीन आदि लगाकर रोका गया है। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे हिस्से में भी सड़क पर दरारें और अन्य खामियां दिखाई दे रही हैं। उन्होंने आशंका जताई कि भारी बारिश होने पर स्थिति और खराब हो सकती है।
बस स्टैंड की निचली बेसमेंट में लंबे समय से पानी जमा होने का दावा भी किया गया। बेदी के अनुसार, वहां ‘असुरक्षित’ का बोर्ड लगा हुआ है।
उन्होंने सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की। मोहाली बस स्टैंड का उद्घाटन वर्ष 2016 में किया गया था। इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस बस स्टैंड के रूप में विकसित करने की योजना थी, लेकिन कई साल बीतने के बाद भी परियोजना से जुड़े कई महत्वपूर्ण हिस्से अधूरे बताए जा रहे हैं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोहाली बस स्टैंड की बदहाली पर गंभीर सवाल, 2 सितंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई

{पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने मौके पर दिखाए खस्ताहाल हालातगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली के बहुचर्चित बस स्टैंड की बदहाली का मामला एक बार फिर चर्चा में है। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किए गए इस बस स्टैंड से जुड़े निर्माण, सड़क, पार्किंग, बिजली, पानी और निवेशकों के पैसे से संबंधित...

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने दर्ज की बड़ी जीत, अंकित बिधान बने अध्यक्ष

शगुन कश्यप । सारांश मेहरासमर न्यूज । चंडीगढ़पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव के नतीजों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। इस चुनाव में छात्र संगठन स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया ने एबीवीपी को समर्थन दिया था। अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले छात्र राजनीति...

मोहाली में अस्पतालों व संस्थानों के बाहर अवैध पार्किंग बनी रोजमर्रा की परेशानी

गुरशरण सिंह | सुरिंदर सिंहमोहाली | समर न्यूजमोहाली में बड़े अस्पतालों, सरकारी संस्थानों और कॉरपोरेट कंपनियों के बाहर सड़क किनारे हो रही पार्किंग लोगों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। शहर की कई प्रमुख सड़कों पर वाहन चालकों द्वारा नियमों की अनदेखी कर गाड़ियां खड़ी करने से रोजाना जाम की स्थिति पैदा हो...

प्यार और पसंद की शादी की कीमत जान देकर क्यों? पंजाब में ‘ऑनर किलिंग’ पर फिर सवाल

तरनतारन में 22 वर्षीय युवक की हत्या ने फिर बढ़ाई चिंताजुलाई में फरीदकोट में युवती की हत्या का मामला, 2025 में अमृतसर में बेटी और उसके प्रेमी की हत्या से भी दहला था राज्यसमर न्यूज | तरनतारन पंजाब में पसंद की शादी और पारिवारिक असहमति से जुड़े खूनी विवादों का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा...

पंजाब में बदल रही जनसांख्यिकी, घट रही सिख आबादी की हिस्सेदारी

कम प्रजनन दर और विदेश पलायन आबादी में कमी के प्रमुख कारणसमर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब की जनसांख्यिकी में पिछले तीन दशकों के दौरान महत्वपूर्ण बदलाव आया है। आधिकारिक जनगणना के आंकड़ों के अनुसार राज्य की कुल आबादी में सिख समुदाय की हिस्सेदारी लगातार घटी है। 1991 में सिख आबादी राज्य की कुल आबादी का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.