Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

10 गारंटियों के चार साल पूरे, सुधीर शर्मा का सरकार पर तंज—‘गारंटियों का चतुर्वार्षिक श्राद्ध’

Summer express/शिमला, संजू-: कांग्रेस की ओर से 31 अगस्त 2022 को शिमला में घोषित की गई 10 गारंटियों के चार साल पूरे होने पर भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने गारंटियों की स्थिति को लेकर सरकार पर तंज कसते हुए इसे ‘चतुर्वार्षिक श्राद्ध’ तक करार दिया। शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान सुधीर शर्मा ने सरकारी नौकरियों, आउटसोर्स भर्तियों, विधानसभा में सवालों के जवाब और नैनो यूरिया सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरा।सुधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने पर पहली ही कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन अब तक इस दिशा में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि चार साल पहले किए गए वादों का हिसाब जनता के सामने रखा जाना चाहिए।

आउटसोर्स भर्तियों पर सवाल

सुधीर शर्मा ने आउटसोर्स भर्तियों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि विभिन्न विभागों में अलग-अलग तरीकों से आउटसोर्स नियुक्तियां की जा रही हैं। उनका कहना था कि उन्होंने विधानसभा में आउटसोर्स कंपनियों की संख्या और उनके पंजीकरण से जुड़ी जानकारी मांगी, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला।उन्होंने वेतन को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि PGI में हिमकेयर के फैसिलिटेटर को 90 हजार रुपये तक के वेतन पर लगाए जाने की बात सामने आती है, जबकि MBBS डॉक्टरों की आउटसोर्स भर्ती करीब 34 हजार रुपये के वेतन पर की जा रही है।

विधानसभा में जवाब नहीं मिलने का आरोप

सुधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि विधानसभा में पूछे गए कई सवालों के जवाब नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ प्रश्न डिलीट कर दिए जाते हैं या फिर जानकारी जुटाने की प्रक्रिया चलती रहती है। उनका दावा है कि RTI के जरिए कई सवालों के जवाब मिल जाते हैं, लेकिन सदन में जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाती।

नैनो यूरिया और राहुल गांधी मामले पर भी निशाना

नैनो यूरिया के मुद्दे पर उन्होंने सरकार की SIT जांच की मांग पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि SIT गठित करने में सरकार को ‘एक्सपर्टीज’ है, इसलिए इस मामले में भी SIT बनाई जाए।

वहीं, राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन पर सुधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अभी से विपक्ष में रहने की प्रैक्टिस कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष में बैठने के लिए विधायक भी चाहिए होंगे और जनता उन्हें विपक्ष के लायक विधायक भी नहीं जिताएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अगस्त में पंजाब में 39 फीसदी कम बारिश, 4 सितंबर तक कई जिलों में भारी बारिश के आसार

Summer express , अमृतसर। पंजाब में इस बार मानसून उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। अगस्त महीने में प्रदेश में सामान्य से करीब 39 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में सामान्य बारिश 146.2 मिलीमीटर होनी चाहिए थी, जबकि इस दौरान केवल 88.7 मिलीमीटर बारिश हुई। जून से अगस्त...

सड़क नहीं मिली तो 11 किलोमीटर डोली में पहुंचाई बीमार महिला, आदिवासी इलाके की बदहाल व्यवस्था उजागर

summer express ,अमरावती। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के दुर्गम आदिवासी इलाके में खराब सड़क व्यवस्था ने स्वास्थ्य सुविधाओं के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोव्वुरु मंडल के एक गांव में रविवार को बीमार पड़ी महिला को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए परिजनों और ग्रामीणों को करीब 11 किलोमीटर तक डोली...

केएमपी एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, छह की मौत

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। हरियाणा के पलवल जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं, जबकि 14 लोग गंभीर रूप...

चरखी-दादरी में ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्राले ने मारी टक्कर, 25 लोगों के प्रभावित होने की आशंका

Summer express ,चरखी-दादरी। चरखी-दादरी में नेशनल हाईवे-334बी पर मंगलवार को गांव खेड़ी बत्तर के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे एक ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रारंभिक जानकारी...

गुरुग्राम नहर में महिला ने दो बच्चों संग लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस और फायर ब्रिगेड

Summer express ,गुरुग्राम। सेक्टर-56 के पास मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तीनों की तलाश शुरू कर दी। महिला और उसके दोनों बच्चों की अभी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.