Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आजादी के 80 साल बाद भी सड़क से महरूम आंजी गांव, एक घंटे पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचते हैं ग्रामीण

Summer express/सोलन /भूपेंद्र-:देश को आजाद हुए 80 वर्ष पूरे होने के बावजूद घरोट पंचायत के आंजी गांव के ग्रामीण आज भी सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए तरस रहे हैं। गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों और जरूरी कामों के लिए करीब एक घंटे का पैदल सफर तय कर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ता है। बरसात के मौसम में यह रास्ता और भी मुश्किल हो जाता है।सबसे बड़ी परेशानी तब सामने आती है, जब गांव में कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाता है। हाल ही में एक महिला की तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीणों को उसे कंधों पर उठाकर पैदल मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ा। करीब सात से आठ ग्रामीणों ने महिला को कंधे पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए आगे ले जाया गया। इस घटना ने गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं और सड़क संपर्क की वास्तविक स्थिति को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से प्रशासन और सरकार के समक्ष उठाई जा रही है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। सड़क के अभाव में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों का कहना है कि जिला मुख्यालय और पंचायत क्षेत्र के अपेक्षाकृत नजदीक होने के बावजूद उनका गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित है। किसी आपात स्थिति में मरीज को अस्पताल पहुंचाना चुनौती बन जाता है और समय पर उपचार मिलना भी मुश्किल हो जाता है।अब ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए गांव तक जल्द सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि वर्षों से चली आ रही परेशानी का स्थायी समाधान हो सके। आंजी गांव की यह जमीनी हकीकत विकास के दावों पर भी सवाल खड़े करती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अगस्त में पंजाब में 39 फीसदी कम बारिश, 4 सितंबर तक कई जिलों में भारी बारिश के आसार

Summer express , अमृतसर। पंजाब में इस बार मानसून उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। अगस्त महीने में प्रदेश में सामान्य से करीब 39 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में सामान्य बारिश 146.2 मिलीमीटर होनी चाहिए थी, जबकि इस दौरान केवल 88.7 मिलीमीटर बारिश हुई। जून से अगस्त...

सड़क नहीं मिली तो 11 किलोमीटर डोली में पहुंचाई बीमार महिला, आदिवासी इलाके की बदहाल व्यवस्था उजागर

summer express ,अमरावती। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के दुर्गम आदिवासी इलाके में खराब सड़क व्यवस्था ने स्वास्थ्य सुविधाओं के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोव्वुरु मंडल के एक गांव में रविवार को बीमार पड़ी महिला को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए परिजनों और ग्रामीणों को करीब 11 किलोमीटर तक डोली...

केएमपी एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, छह की मौत

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। हरियाणा के पलवल जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं, जबकि 14 लोग गंभीर रूप...

चरखी-दादरी में ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्राले ने मारी टक्कर, 25 लोगों के प्रभावित होने की आशंका

Summer express ,चरखी-दादरी। चरखी-दादरी में नेशनल हाईवे-334बी पर मंगलवार को गांव खेड़ी बत्तर के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे एक ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रारंभिक जानकारी...

गुरुग्राम नहर में महिला ने दो बच्चों संग लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस और फायर ब्रिगेड

Summer express ,गुरुग्राम। सेक्टर-56 के पास मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तीनों की तलाश शुरू कर दी। महिला और उसके दोनों बच्चों की अभी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.