Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अलावलपुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब ठेके पर हुआ था विवाद

Summer express , पलवल (सुंदर कुंडू)। थाना चांदहट क्षेत्र के गांव रामपुर खोर में हुए ब्लाइंड मर्डर की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सीआईए स्टाफ पलवल ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने शराब पीने के बाद रास्ते में लक्ष्मण को रोककर पहले उसके साथ मारपीट की और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।

डीएसपी नरेंद्र खटाना ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के निर्देशन में सीआईए टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए हेमप्रकाश उर्फ हेमू, संदीप और नवीन उर्फ नब्बू को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी गांव रामपुर खोर के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त की रात अलावलपुर निवासी लक्ष्मण खेतों में पानी लगाने के लिए गया था। इसके बाद वह ट्यूबवेल के पास मृत अवस्था में मिला था। उसके सीने में गोली लगी थी और शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए थे। मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने हत्या की जांच शुरू की और आरोपियों तक पहुंचने के लिए विभिन्न पहलुओं पर काम किया।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात से कुछ दिन पहले शराब के ठेके पर लक्ष्मण की आरोपियों के साथ कहासुनी हुई थी। पुलिस का कहना है कि 20 अगस्त को आरोपी मेला देखने और शराब पीने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें लक्ष्मण मिल गया। पुरानी कहासुनी को लेकर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और बाद में गोली मारकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने हेमप्रकाश उर्फ हेमू को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं, संदीप और नवीन को वारदात में इस्तेमाल हथियार और मोटरसाइकिल बरामद करने के लिए अदालत में पेश किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के रिमांड की मांग की है।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ के आधार पर हत्या में इस्तेमाल हथियार और अन्य साक्ष्य बरामद करने का प्रयास कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में कांग्रेस का नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन, वरुण मुलाना बोले सड़क से सदन तक लड़ेंगे लड़ाई

Summer express , अंबाला शहर (अंकुर कपूर)। अंबाला शहर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को नगर निगम की कार्यप्रणाली के विरोध में बलदेव नगर चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, कूड़ा कलेक्शन के ठेके में कथित अनियमितताओं और स्ट्रीट लाइट के टेंडर में कथित घोटाले को लेकर नगर...

अलावलपुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब ठेके पर हुआ था विवाद

Summer express , पलवल (सुंदर कुंडू)। थाना चांदहट क्षेत्र के गांव रामपुर खोर में हुए ब्लाइंड मर्डर की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सीआईए स्टाफ पलवल ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने शराब पीने के बाद रास्ते में लक्ष्मण को रोककर पहले उसके साथ...

विधानसभा में सवालों के जवाब की जगह राजनीतिक भाषण दे रही सरकार: जयराम ठाकुर

बोले- सत्ता में लौटे तो पांच साल के निर्णयों की होगी समीक्षा शिमला, संजू-: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर विधानसभा की कार्यप्रणाली और जनहित के मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में विपक्ष की ओर से पूछे जा रहे सवालों का सरकार की ओर...

गुरुग्राम: तेज रफ्तार SUV ने साइकिल सवार को मारी टक्कर: इलाज के दौरान मौत ,चालक फरार

Summer express , गुरुग्राम। सेक्टर-29 में  शाम तेज रफ्तार महिंद्रा एक्सयूवी की चपेट में आने से साइकिल सवार 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा लेजर वैली पार्क के पास हुआ। टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना...

हरियाणा में अगस्त में सामान्य से 5 फीसदी कम बारिश, 2025 के मुकाबले 28.8% की गिरावट

Summer express, हिसार। हरियाणा में इस बार मानसून के तीसरे महीने अगस्त में बारिश सामान्य से कम रही। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में प्रदेश में कुल 138.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य बारिश 146.1 मिलीमीटर होती है। इस लिहाज से अगस्त में सामान्य से करीब 5 फीसदी कम बारिश हुई।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.