Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयराम ठाकुर के सत्ता में लौटने के दावे पर सुक्खू का पलटवार, बोले- दिन में सपने देखना बंद करें

Summer express/शिमला,संजू-: हिमाचल प्रदेश की सियासत में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की बनने के दावे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तीखा पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर अभी से सत्ता में वापसी के सपने देख रहे हैं, जबकि उन्हें यह मानकर नहीं चलना चाहिए कि अगली बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने सवाल किया कि आखिर प्रदेश की जनता भाजपा को दोबारा सत्ता क्यों सौंपेगी।मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद कर्मचारियों, आपदा प्रभावित परिवारों और शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में आई आपदा के दौरान कांग्रेस सरकार ने प्रभावित परिवारों के साथ खड़े होकर उन्हें राहत पहुंचाई। आपदा प्रभावितों को सात लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि संकट के समय भाजपा प्रदेश की जनता के साथ खड़ी नहीं हुई।

कर्मचारियों के एरियर पर सरकार का दावा

मुख्यमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों के वेतन और पेंशन से जुड़े एरियर के भुगतान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध तरीके से देनदारियों का भुगतान कर रही है। क्लास-4 कर्मचारियों का एरियर चुकाया जा चुका है, जबकि क्लास-1 और क्लास-2 कर्मचारियों की देनदारियां भी जल्द पूरी करने की बात मुख्यमंत्री ने कही।सुक्खू ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि भाजपा कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) को बंद करने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता दी है और आगे भी उनके अधिकारों की रक्षा की जाएगी।

शिक्षा और पेपर लीक पर भाजपा को घेरा

मुख्यमंत्री ने पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि उस समय हिमाचल शिक्षा की गुणवत्ता के मामले में 21वें स्थान तक पहुंच गया था। इसके साथ ही उन्होंने सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड में पेपर लीक के मामलों को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा।

सुक्खू ने कहा कि वर्तमान सरकार के प्रयासों से हिमाचल शिक्षा की गुणवत्ता के मामले में पांचवें स्थान पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के साथ सीबीएसई स्कूल और राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल जैसी व्यवस्थाओं पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इन योजनाओं को भविष्य में कोई आसानी से बदल नहीं पाएगा।

भाजपा की गुटबाजी पर तंज

मुख्यमंत्री ने भाजपा के भीतर कथित गुटबाजी को लेकर भी जयराम ठाकुर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा में कई गुट बन चुके हैं और नेता प्रतिपक्ष को अपने ही दल के भीतर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। सुक्खू ने दावा किया कि भाजपा के कुछ लोग उनके संपर्क में भी हैं।उन्होंने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर भी कटाक्ष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन बार मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष बना दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व जयराम ठाकुर को दिल्ली बुलाकर डांटता है।

सुक्खू ने कहा कि भाजपा के कई मुद्दे अब जनता के बीच प्रभावी नहीं रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की ‘अटैची की राजनीति’ भी फेल हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें प्रदेश भाजपा से लड़ाई नहीं लड़नी है, बल्कि वह दिल्ली में हिमाचल के अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता, देवी-देवता और ईश्वर उनके साथ हैं।

स्वाइन फ्लू पर सरकार अलर्ट

स्वाइन फ्लू के सवाल पर मुख्यमंत्री ने बताया कि पीजीआई चंडीगढ़ से एक मरीज के स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने के बाद सरकार आवश्यक कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सक्षम और विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद हैं और स्वास्थ्य व्यवस्था स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

तीन नए शहर विकसित करने की तैयारी

विधानसभा परिसर में हुई बैठक के संबंध में मुख्यमंत्री ने बताया कि हिम चंडीगढ़ के पहले चरण को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में तीन नए शहर विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। इसके साथ ही सिरसा रिवर फ्रंट को भी विकसित किया जाना प्रस्तावित है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश को ऐसे नए शहर मिलेंगे, जहां लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और राज्य के राजस्व में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि सरकार हिमाचल की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधानसभा स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, संजय रत्न ने जारी किए नोटिस

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। समिति के सभापति एवं विधायक संजय रत्न ने बैठक से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी कर शिमला में जवाब तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

NIT हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां,गोल्ड मेडल से चमके मेधावी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में शुक्रवार को 17वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के कुल 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। डिग्रियां...

हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा नीरज कुमार

ऊना के रामपुर गांव के युवक ने पहली बार की कठिन धार्मिक यात्रा, परिवार और दोस्तों ने बढ़ाया हौसला Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां...

कैथल की अनाज मंडियों में धान खरीद सुचारू, 71 प्रतिशत उठान और 97 प्रतिशत भुगतान पूरा

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान का 71 प्रतिशत उठान किया जा चुका है, जबकि किसानों को...

अंबाला तहसील में बिजली संकट से कामकाज प्रभावित, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता के साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.