Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में अगस्त में सामान्य से 5 फीसदी कम बारिश, 2025 के मुकाबले 28.8% की गिरावट

Summer express, हिसार। हरियाणा में इस बार मानसून के तीसरे महीने अगस्त में बारिश सामान्य से कम रही। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में प्रदेश में कुल 138.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य बारिश 146.1 मिलीमीटर होती है। इस लिहाज से अगस्त में सामान्य से करीब 5 फीसदी कम बारिश हुई। वहीं, पिछले साल अगस्त की तुलना में इस बार बारिश में 28.8 फीसदी की कमी दर्ज की गई। अगस्त 2025 में प्रदेश में 194.5 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

पिछले दो वर्षों की तुलना में इस बार अगस्त में बारिश का आंकड़ा काफी नीचे रहा। अगस्त 2024 में 186.6 मिलीमीटर और 2025 में 194.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। इससे पहले 2023 में 59 मिलीमीटर, 2022 में 70.2 मिलीमीटर, 2021 में 82 मिलीमीटर, 2020 में 138 मिलीमीटर और 2019 में 103 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

प्रदेश के कई जिलों में बारिश की कमी अधिक रही। करनाल में सामान्य से 68 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। जींद में 51 फीसदी, कैथल में 49 फीसदी, भिवानी में 41 फीसदी, अंबाला में 37 फीसदी, महेंद्रगढ़ में 27 फीसदी, पलवल में 26 फीसदी, नूंह में 25 फीसदी और सिरसा व फतेहाबाद में 24-24 फीसदी बारिश की कमी रही। दूसरी ओर, कुछ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश भी दर्ज की गई। फतेहाबाद में सामान्य से 24 फीसदी अधिक बारिश दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

प्रति चक्रवात के कारण कमजोर पड़ा मानसून

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान के ऊपर बने प्रति चक्रवाती परिसंचरण के कारण हरियाणा में मानसून कमजोर हुआ है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक फिलहाल प्रदेश के उत्तरी जिलों में ही बारिश की गतिविधियां अधिक देखने को मिल रही हैं, जबकि पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य हरियाणा के कई हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि राजस्थान में बने प्रति चक्रवात के कारण हवाओं का रुख प्रभावित हुआ है। इससे हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली के कई हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ी हैं और तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में मानसून की ट्रफ उत्तरी जिलों के आसपास बनी हुई है, जिसके कारण उन्हीं क्षेत्रों में बारिश का असर अधिक दिखाई दे रहा है।

दो सितंबर के बाद सक्रिय हो सकता है मानसून

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार करीब दो सितंबर के आसपास राजस्थान के ऊपर बना प्रति चक्रवात कमजोर पड़ सकता है। इसके बाद हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में दक्षिण-पूर्वी मानसूनी हवाओं को मजबूती मिलने की संभावना है। साथ ही उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के आसपास कम दबाव क्षेत्र के प्रभाव से भी मौसम में बदलाव के संकेत हैं।

तीन सितंबर के आसपास उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में 3 से 6 सितंबर के बीच बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान व्यापक भारी बारिश की संभावना कम है। सितंबर के तीसरे सप्ताह से प्रदेश में मानसून की विदाई का दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधानसभा स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, संजय रत्न ने जारी किए नोटिस

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। समिति के सभापति एवं विधायक संजय रत्न ने बैठक से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी कर शिमला में जवाब तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

NIT हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां,गोल्ड मेडल से चमके मेधावी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में शुक्रवार को 17वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के कुल 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। डिग्रियां...

हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा नीरज कुमार

ऊना के रामपुर गांव के युवक ने पहली बार की कठिन धार्मिक यात्रा, परिवार और दोस्तों ने बढ़ाया हौसला Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां...

कैथल की अनाज मंडियों में धान खरीद सुचारू, 71 प्रतिशत उठान और 97 प्रतिशत भुगतान पूरा

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान का 71 प्रतिशत उठान किया जा चुका है, जबकि किसानों को...

अंबाला तहसील में बिजली संकट से कामकाज प्रभावित, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता के साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.