Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में नगर निगम टीम पर पथराव, बेसहारा गाय छुड़ाने पहुंचे पशुपालकों ने किया हंगामा

Summer express , गुरुग्राम | पालम विहार थाना क्षेत्र में कृष्णा चौक के पास  बेसहारा गाय को पकड़ने पहुंची नगर निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। गाय को छुड़ाने पहुंचे कुछ पशुपालकों ने निगम की गाड़ी पर कथित तौर पर पथराव कर दिया, जिससे सरकारी वाहन के शीशे टूट गए। घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामा भी हुआ। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जबकि राहगीरों ने भी इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया।

जानकारी के अनुसार, नगर निगम की टीम ने  दोपहर हरिनगर कॉलोनी में सड़क पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़ा था। टीम इन पशुओं को कार्टरपुरी स्थित गौशाला में छोड़ने के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान कृष्णा चौक के पास बाइक और कारों से पहुंचे कुछ पशुपालकों ने निगम के वाहन को रोक लिया और पकड़ी गई गाय को छुड़ाने का प्रयास किया।

टीम के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो पशुपालकों और निगम कर्मचारियों के बीच बहस शुरू हो गई। इसी बीच कुछ कथित गौ-रक्षक भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इसके बाद कुछ पशुपालकों ने निगम की टीम पर पथराव कर दिया। कर्मचारियों के साथ बदसलूकी और हाथापाई किए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं।

पथराव में किसी निगम कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन सरकारी वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। अचानक हुए हमले के बाद निगम कर्मचारी मौके से हट गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे।

नगर निगम अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी वाहन में तोड़फोड़, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और कर्मचारियों के साथ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधानसभा स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, संजय रत्न ने जारी किए नोटिस

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। समिति के सभापति एवं विधायक संजय रत्न ने बैठक से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी कर शिमला में जवाब तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

NIT हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां,गोल्ड मेडल से चमके मेधावी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में शुक्रवार को 17वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के कुल 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। डिग्रियां...

हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा नीरज कुमार

ऊना के रामपुर गांव के युवक ने पहली बार की कठिन धार्मिक यात्रा, परिवार और दोस्तों ने बढ़ाया हौसला Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां...

कैथल की अनाज मंडियों में धान खरीद सुचारू, 71 प्रतिशत उठान और 97 प्रतिशत भुगतान पूरा

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान का 71 प्रतिशत उठान किया जा चुका है, जबकि किसानों को...

अंबाला तहसील में बिजली संकट से कामकाज प्रभावित, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता के साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.