Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हथनीकुंड बैराज में मोटरबोट पलटी, ट्रेनिंग के दौरान दो कमांडो लापता

summer express , यमुनानगर | हथनीकुंड बैराज में  शाम ट्रेनिंग के दौरान मोटर बोट पलटने के बाद लापता हुए दो कमांडो की तलाश जारी है। हादसे को करीब 14 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन दोनों जवानों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और उत्तर प्रदेश से पहुंची पीएसी की टीमें संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

बचाव अभियान के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की मदद से पश्चिमी यमुना नहर, हथनीकुंड बैराज और आसपास के क्षेत्रों की हवाई निगरानी की जा रही है। बैराज के गेटों के आसपास, तेज बहाव वाले हिस्सों और नहर के किनारों पर भी टीमें लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं। पानी के तेज बहाव को देखते हुए लापता कमांडो के बहकर आगे जाने की आशंका के मद्देनजर नहर के दूर तक के हिस्सों में भी खोजबीन की जा रही है।

जानकारी के अनुसार,  शाम पैराट्रूप यूनिट के जवान ट्रेनिंग अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटर बोट बैराज के डेंजर जोन में पलट गई। नाव में सवार तीन कमांडो किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि दो जवान पानी में लापता हो गए। हादसे के तुरंत बाद दोनों की तलाश शुरू कर दी गई थी।

रातभर चले अभियान में सेना के जवानों के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और उत्तर प्रदेश से आई पीएसी की टीमों ने बैराज और नहर क्षेत्र में तलाशी ली। अंधेरा होने के बावजूद रात करीब दो बजे तक बचाव दल अभियान में जुटे रहे। हेलिकॉप्टरों के जरिए भी पानी के बहाव वाले क्षेत्रों पर नजर रखी गई।

बैराज के गेटों के आसपास पानी का तेज खिंचाव होने के कारण बचाव दल विशेष सावधानी के साथ तलाशी अभियान चला रहे हैं। नहर के किनारों और पानी के बहाव की दिशा में भी जवानों को तैनात किया गया है।

बताया जा रहा है कि लापता दोनों कमांडो में से एक महाराष्ट्र और दूसरा जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। छछरौली के एसडीएम जसपाल गिल ने मंगलवार को दोनों जवानों के लापता होने की पुष्टि की थी। हालांकि, सेना की ओर से अभी तक दोनों कमांडो के संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

हादसे के बाद से लगातार जारी सर्च ऑपरेशन को 14 घंटे से अधिक समय हो चुका है। बुधवार सुबह भी सेना और विभिन्न बचाव एजेंसियों की टीमें पश्चिमी यमुना नहर और हथनीकुंड बैराज क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही हैं। फिलहाल दोनों लापता कमांडो की तलाश में अभियान जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल की अनाज मंडियों में धान खरीद सुचारू, 71 प्रतिशत उठान और 97 प्रतिशत भुगतान पूरा

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान का 71 प्रतिशत उठान किया जा चुका है, जबकि किसानों को...

अंबाला तहसील में बिजली संकट से कामकाज प्रभावित, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता के साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे...

सिकरीधार सीमेंट प्लांट का इंतजार कब होगा खत्म? चम्बा के हजारों युवाओं को रोजगार की उम्मीद

सरकार से जल्द निर्माण शुरू करने की मांग Summer express/चम्बा/मंजूर पठान-:चम्बा जिला के सिकरीधार सीमेंट प्लांट का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। लंबे समय से इस सीमेंट प्लांट को शुरू करने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन अब तक लोगों की उम्मीदें पूरी नहीं हो पाई हैं। चुराह विधानसभा क्षेत्र की कल्हेल...

जालंधर की मकसूदां मंडी में दिनदहाड़े चोरी, आढ़ती के बैग से दो लाख रुपये लेकर फरार हुआ चोर

Summer express, जालंधर। मकसूदां मंडी में शुक्रवार सुबह चोरी की वारदात सामने आई, जहां एक आढ़ती के बैग से दो लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी पैदल दुकान पर पहुंचा और मौका पाकर बैग से नकदी निकालकर फरार हो गया। चोरी की यह पूरी घटना दुकान...

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, नियम तोड़ने वाली अंतरराज्यीय बसों को सीमा पर रोका जाएगा

Summer express, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही प्रशासन ने नियंत्रण के उपाय तेज कर दिए हैं। शुक्रवार सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 225 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। प्रदूषण कम करने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के पहले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.