Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंडीगढ़ की तर्ज पर हिमाचल में बसेगा ‘हिम चंडीगढ़’, 9 किमी रिवरफ्रंट से बदलेगी तस्वीर

Summer express/शिमला,संजू -: हिमाचल प्रदेश में बढ़ते शहरीकरण और आबादी के दबाव को देखते हुए सरकार अब चंडीगढ़ की तर्ज पर एक नया नियोजित शहर विकसित करने की तैयारी में है। इस प्रस्तावित शहर को ‘हिम चंडीगढ़’ नाम दिया गया है। नगर एवं ग्राम नियोजन (TCP) मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश की भविष्य की शहरी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक, सुनियोजित और टिकाऊ शहर विकसित करने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ाए हैं।मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को परियोजना से जुड़ी आवश्यक औपचारिकताओं को तेजी से पूरा करने और इसके समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं। प्रस्तावित शहर के लिए उपयुक्त क्षेत्र की पहचान, भूमि की उपलब्धता और तकनीकी पहलुओं का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद शहर के विकास की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

‘हिम चंडीगढ़’ में आधुनिक बुनियादी सुविधाओं के साथ आवासीय, व्यावसायिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं विकसित करने की योजना है। शहर में सड़क नेटवर्क, पार्किंग, सार्वजनिक सुविधाओं और हरित क्षेत्रों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य ऐसा शहरी केंद्र विकसित करना है, जो भविष्य की बढ़ती आबादी की जरूरतों को पूरा करने के साथ मौजूदा शहरों पर बढ़ते दबाव को भी कम कर सके।

खास बात यह होगी कि प्रस्तावित शहर को हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों और पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखकर विकसित किया जाएगा। परियोजना में सरसा नदी के किनारे करीब 9 किलोमीटर लंबे रिवरफ्रंट को विकसित करने का प्रस्ताव है। रिवरफ्रंट को आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित कर लोगों को स्वच्छ और मनोरंजक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा।

मंत्री ने शहर के लिए मजबूत सड़क संपर्क को भी जरूरी बताया। बेहतर कनेक्टिविटी से आवागमन सुगम होने के साथ क्षेत्र में व्यापार और निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी। सरकार का मानना है कि ‘हिम चंडीगढ़’ के विकसित होने से आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी और राज्य के राजस्व में भी महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधानसभा स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, संजय रत्न ने जारी किए नोटिस

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। समिति के सभापति एवं विधायक संजय रत्न ने बैठक से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी कर शिमला में जवाब तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

NIT हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां,गोल्ड मेडल से चमके मेधावी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में शुक्रवार को 17वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के कुल 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। डिग्रियां...

हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा नीरज कुमार

ऊना के रामपुर गांव के युवक ने पहली बार की कठिन धार्मिक यात्रा, परिवार और दोस्तों ने बढ़ाया हौसला Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां...

कैथल की अनाज मंडियों में धान खरीद सुचारू, 71 प्रतिशत उठान और 97 प्रतिशत भुगतान पूरा

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान का 71 प्रतिशत उठान किया जा चुका है, जबकि किसानों को...

अंबाला तहसील में बिजली संकट से कामकाज प्रभावित, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता के साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.