Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सत्र 5 सितंबर से, 10 लाख खिलाड़ियों के उतरने की उम्मीद

38 खेलों और चार पैरा खेलों में होगा मुकाबला; 153 ब्लॉक और 23 जिलों में आयोजन, खिलाड़ियों के नौ वर्ग बनाए
समर न्यूज | चंडीगढ़
पंजाब में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के चौथे सत्र की शुरुआत 5 सितंबर को बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम से होगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रतियोगिताएं 29 नवंबर तक चलेंगी और समापन पटियाला में होगा।
इस बार प्रतियोगिताओं में 38 खेलों के साथ चार पैरा खेल- एथलेटिक्स, पावरलिफ्टिंग, बैडमिंटन और व्हीलचेयर बास्केटबॉल शामिल किए गए हैं। 14 वर्ष से लेकर 70 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों के लिए नौ आयु वर्ग बनाए गए हैं। पहली बार लड़कों और लड़कियों के लिए टेनिस बॉल क्रिकेट को प्रदर्शन खेल के रूप में शामिल किया गया है।

गांवों तक पहुंचेगा खेल का मंच
प्रतियोगिताएं पंजाब के सभी 153 ब्लॉकों और 23 जिलों में आयोजित होंगी। राज्य स्तरीय मुकाबले 16 जिलों में होंगे। सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों से छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है। पहली बार खिलाड़ियों के लिए क्यूआर कोड आधारित निशुल्क पंजीकरण सुविधा शुरू की गई है। राज्य स्तरीय स्वर्ण पदक विजेता को 10 हजार, रजत विजेता को सात हजार और कांस्य पदक विजेता को पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। सरकार के अनुसार आसान पंजीकरण से अधिक युवाओं को प्रतियोगिता से जोड़ने में मदद मिलेगी।

पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश: भगवंत मान
पंजाब में ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के चौथे सत्र में करीब 10 लाख खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अधिकारियों को प्रतियोगिताओं के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। खेलों की शुरुआत 5 सितंबर को बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम से होगी और समापन 29 नवंबर को पटियाला में होगा। इस बार 38 खेलों के साथ एथलेटिक्स, पावरलिफ्टिंग, बैडमिंटन और व्हीलचेयर बास्केटबॉल समेत चार पैरा खेल शामिल किए गए हैं। पहली बार लड़के और लड़कियों के लिए टेनिस बॉल क्रिकेट को प्रदर्शन खेल के रूप में शामिल किया गया है। पंजीकरण निशुल्क है और क्यूआर कोड के जरिए किया जा सकता है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सत्र 5 सितंबर से, 10 लाख खिलाड़ियों के उतरने की उम्मीद

38 खेलों और चार पैरा खेलों में होगा मुकाबला; 153 ब्लॉक और 23 जिलों में आयोजन, खिलाड़ियों के नौ वर्ग बनाएसमर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के चौथे सत्र की शुरुआत 5 सितंबर को बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम से होगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों...

कैलगरी के कॉलेज विवाद में जालंधर की इमिग्रेशन एजेंसी पर गंभीर आरोप

एजेंसी | जालंधरकनाडा के कैलगरी स्थित पोर्टेज कॉलेज से जुड़े विवाद में जालंधर की एक इमिग्रेशन एजेंसी पर विद्यार्थियों को गलत पाठ्यक्रम और वर्क परमिट की पात्रता को लेकर गुमराह करने के आरोप लगे हैं।पीड़ित विद्यार्थियों और उनके परिजनों ने जालंधर में एजेंसी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर कथित तौर पर लाखों रुपये लेने...

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक सीईओ बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा

करीब 5,585 आवेदनों में से चयन; ट्रस्ट ने तीन नए सदस्यों की भी नियुक्ति कीसमर न्यूज | अयोध्याश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर का पहला पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया। करीब चार दशक तक भारतीय वायुसेना में सेवा देने वाले मिश्रा 30 अप्रैल...

कनाडा ने विदेशी छात्रों के लिए बढ़ाई आर्थिक शर्तें

अध्ययन परमिट पर सीमा और आव्रजन नीति में सख्ती से बढ़ी चुनौतीसमर न्यूज | चंडीगढ़कनाडा में पढ़ाई का सपना देख रहे पंजाब के विद्यार्थियों के लिए रास्ता पहले की तुलना में महंगा और कठिन हो गया है। एक सितंबर से कनाडा ने अध्ययन परमिट के लिए वित्तीय क्षमता दिखाने की न्यूनतम सीमा बढ़ाकर अकेले विद्यार्थीके...

पंजाब में ‘डबल डोमिसाइल’ पर शिकंजा एमबीबीएस दाखिले से 25 अभ्यर्थी बाहर

दूसरे राज्यों की कोटा सीटों के लिए भी आवेदन करने का मामलासमर न्यूज | फरीदकोटबाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने एमबीबीएस दाखिले में ‘डबल डोमिसाइल’ के मामले में 25 अभ्यर्थियों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पंजाब के 85 प्रतिशत राज्य कोटे की प्रवेश प्रक्रिया से बाहर कर दिया है। जांच में सामने आया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.