Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नेचर पार्क की जमीन पर दोबारा कब्जे की कोशिश का आरोप, विरोध में मोहाली के निवासी एकजुट

गुरशरण सिंह/सुरिंदर सिंह अंकुश
समर न्यूज | मोहाली
फेज-8 स्थित नेचर पार्क के साथ प्रस्तावित लेबर कॉलोनी को लेकर शहरवासियों और पर्यावरण प्रेमियों ने विरोध जताया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पार्क के आसपास की जमीन पर दोबारा कब्जे की कोशिश की जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर करीब ढाई दर्जन नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल गमाडा के मुख्य प्रशासक से मिला और मांग पत्र सौंपकर प्रस्तावित व्यवस्था पर आपत्ति दर्ज करवाई।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के अनुसार, फेज-8 में एक बड़े मॉल के निर्माण से जुड़े ठेकेदार की ओर से पहले नेचर पार्क के नजदीक मजदूरों के रहने के लिए झुग्गियां बनाने का प्रयास किया गया था। स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों के विरोध के बाद वहां से सामान हटाया गया था।
अब आरोप लगाया गया है कि उसी ठेकेदार की ओर से नेचर पार्क से सटी गमाडा की जमीन पर दोबारा गतिविधियां शुरू की गई हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि कुछ स्थानों पर निशान भी लगाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित ठेकेदार या गमाडा अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।

पार्क की हरियाली और व्यवस्था प्रभावित होने की चिंता
प्रतिनिधिमंडल ने मांग पत्र में कहा कि फेज-8 का नेचर पार्क शहर के प्रमुख हरित क्षेत्रों में शामिल है और यहां बड़ी संख्या में लोग रोजाना सैर के लिए पहुंचते हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित लेबर कॉलोनी के लिए सफाई के नाम पर सैकड़ों पौधे और पेड़ हटाए गए हैं। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र के पर्यावरण और पार्क के प्राकृतिक स्वरूप पर असर पड़ सकता है।
शहरवासियों ने मांग की कि निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों के रहने की व्यवस्था ठेकेदार को आवंटित जमीन की सीमा के भीतर ही करनी चाहिए। नेचर पार्क के आसपास किसी तरह की लेबर कॉलोनी या अस्थायी बस्ती की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

कार्रवाई का भरोसा
प्रतिनिधिमंडल में समाजसेवी सतवीर सिंह धनोआ, पार्षद नरपिंदर सिंह रंगी, अवतार सिंह वालिया, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनजीत सिंह झलबूटी, रविंदर सिंह रूबी, अजयपाल सिंह मिड्डूखेड़ा, मनजोत सिंह मंता, रुपिंदर सिंह खंगूड़ा और दीपइंदर सीबिया समेत कई स्थानीय लोग शामिल रहे। सतवीर सिंह धनोआ के अनुसार, गमाडा के वरिष्ठ अधिकारी ने मामले को सुनने के बाद नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है।

पार्षद ने भी जताई आपत्ति
नगर निगम वार्ड नंबर-13 की पार्षद कुलदीप कौर धनोआ ने भी
गमाडा के मुख्य प्रशासक और संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर
प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि पार्क के समीप लेबर
कॉलोनी बनने से भीड़, यातायात, कूड़ा-कचरा और शोर बढ़ सकता है, जिससे पार्क का शांत वातावरण प्रभावित होगा। उन्होंने बताया कि पार्क की एक तरफ पहले से गंदे नाले की समस्या बनी हुई है, जिसे स्थानीय निवासी दूर करवाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में दूसरी ओर नई समस्या पैदा करना उचित नहीं होगा।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अमृतसर में मेडिकल स्टोर पर ड्रग कंट्रोल विभाग की कार्रवाई, 59 हजार की 13 प्रकार की दवाइयां जब्त

Summer express, अमृतसर। पंजाब में दवाइयों की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने और लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ड्रग कंट्रोल विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी अभियान के तहत विभागीय अधिकारियों ने तरनतारन रोड स्थित गुरु राम दास मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर करीब 59 हजार रुपये मूल्य...

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Summer express, टिहरी। उत्तराखंड में देहरादून से केदारनाथ जा रहे एक हेलीकॉप्टर में शनिवार को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने एहतियात बरतते हुए हेलीकॉप्टर को नई टिहरी स्थित बौराड़ी स्टेडियम में आपातकालीन लैंडिंग कराई। हेलीकॉप्टर में छह यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी...

अमूल की डार्क चॉकलेट में जिंदा कीड़े मिलने का आरोप, शिकायतकर्ता ने की जांच की मांग

न्यू शिमला के संदीप शर्मा ने अमूल और FSSAI से की शिकायत, प्रयोगशाला जांच के बाद कार्रवाई की मांग Summer express/शिमला/ संजू -:लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए अमूल की डार्क फ्रूट एंड नट चॉकलेट में जिंदा कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता की ओर से चॉकलेट में कीड़े...

अनुराग ठाकुर ने मनाया 52वां जन्मदिन, 32 खिलाड़ियों को किया सम्मानित.. डीए की किस्त पर सरकार को घेरा

गांधी चौक पर जिला भाजपा ने किया कार्यक्रम, कर्मचारियों और पेंशनरों के बकाया भुगतान को लेकर प्रदेश सरकार पर साधा निशाना Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने अपना 52वां जन्मदिन जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ गांधी चौक पर मनाया। इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया...

गुरुग्राम के सेक्टर-43 में एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कमरे का सामान जलकर राख

Summer express,गुरुग्राम। शहर के सेक्टर-43 स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर शनिवार सुबह एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग तेजी से कमरे में फैल गई और वहां रखा फर्नीचर, कपड़े, एसी समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.