Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धौज स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर गर्भवती की डिलीवरी, स्टाफ नदारद

Summer express, फरीदाबाद। धौज स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रसव के लिए पहुंची एक गर्भवती महिला की स्वास्थ्य केंद्र के गेट के सामने ही डिलीवरी हो गई। बताया जा रहा है कि जिस समय महिला को परिजन स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, उस दौरान मौके पर कोई डॉक्टर, नर्सिंग अधिकारी या अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। ऐसे में परिजनों और ग्रामीण महिलाओं ने ही प्रसव कराने की जिम्मेदारी संभाली।

परिजनों का आरोप है कि समय पर स्वास्थ्यकर्मियों की मदद नहीं मिलने के कारण उन्हें खुद ही स्थिति संभालनी पड़ी। इस घटना को लेकर परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर नाराजगी जताई है। हालांकि, मामले को लेकर अभी तक स्वास्थ्य विभाग के पास कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। घटना सामने आने के बाद विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

फरीदाबाद के सेक्टर-3 स्थित प्रजनन एवं स्वास्थ्य केंद्र में भी कुछ महीने पहले इसी तरह की घटना सामने आई थी। उस समय गर्भवती महिला को परिजन स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे, लेकिन केंद्र का गेट अंदर से बंद था और परिसर में अंधेरा था। परिजन काफी देर तक दरवाजा खटखटाते रहे, लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया। आखिरकार परिजनों ने टॉर्च की रोशनी में ही महिला का प्रसव कराया था।

इस मामले में परिजनों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में शिकायत दी थी। जांच के बाद अनुबंध के तहत कार्यरत एक कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं। हालांकि, कर्मचारी यूनियन के हस्तक्षेप और संबंधित कर्मचारी की ओर से माफी मांगने के बाद उसकी सेवाएं दोबारा बहाल कर दी गई थीं।

लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

धौज स्वास्थ्य केंद्र की घटना को लेकर सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं के उपचार और प्रसव के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्वास्थ्य केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

सीएमओ ने धौज स्वास्थ्य केंद्र में गेट के सामने प्रसव होने के मामले में केंद्र प्रभारी डॉ. राजेश से जवाब मांगा है। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा गया है कि घटना के समय स्वास्थ्य केंद्र में क्या स्थिति थी और किन कारणों से गर्भवती महिला को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं हो सकीं। विभाग ने संबंधित कमियों और लापरवाही को लेकर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिल्ली-वाराणसी एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, 155 यात्री सुरक्षित

Summer express , लखनऊ। दिल्ली से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को गुरुवार सुबह तकनीकी संकेत मिलने के बाद लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एहतियातन उतारा गया। विमान के पिछले कार्गो कंपार्टमेंट में धुएं का संकेत मिलने के बाद पायलट ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फ्लाइट को लखनऊ...

दसूहा में चलती स्कूटी में अचानक लगी आग, सवार ने कूदकर बचाई जान

Summer express , दसूहा (होशियारपुर)। दसूहा के नजदीक ऊंची बसी गांव में गुरुवार सुबह चलती स्कूटी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा सुबह करीब सवा 10 बजे हुआ। स्कूटी सवार अरुण कुमार ने समय रहते सूझबूझ दिखाते हुए वाहन सड़क किनारे रोक दिया और तुरंत उससे दूर हट गया। इस वजह से...

हिमाचल विधानसभा में फिर उठा ‘वंदे मातरम्’ का मुद्दा, समापन पर छंदों को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

Summer express/शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन ‘वंदे मातरम्’ को लेकर एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरमा गया। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक विधानसभा परिसर में एकत्र हुए और ‘भारत में यदि रहना है तो वंदे मातरम् कहना है’ के नारे...

तिरुपति TTD अधिकारी पर ACB का शिकंजा, छापेमारी में 5 करोड़ की संपत्ति बरामद

Summer express , तिरुपति। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के डिप्टी एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (Dy.EO) मेंडु लोकनाधम के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई की है। ACB की टीमों ने बुधवार सुबह तिरुपति जिले में अधिकारी और उनके रिश्तेदारों से जुड़े चार ठिकानों पर तलाशी ली। इस दौरान करीब...

जालंधर में गद्दे की फैक्ट्री में भीषण आग, 12 कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकाले

Summer express, जालंधर। थाना बस्ती बावा खेल क्षेत्र के बस्ती पीर दाद रोड स्थित गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री में वीरवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और फैक्ट्री परिसर धुएं से भर गया। गनीमत रही कि समय रहते फैक्ट्री में मौजूद करीब 12 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.