Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नारनौल के बाबा रामेश्वरदास मंदिर से प्राचीन प्रतिमा हटाने पर विवाद, ट्रस्ट प्रधान समेत छह पर केस

Summer express, नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले के निजामपुर थाना क्षेत्र के गांव ब्राह्मणवास नौ स्थित प्रसिद्ध बाबा रामेश्वरदास मंदिर में प्राचीन आदमकद प्रतिमा हटाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने ट्रस्ट प्रधान सुरेश केडिया समेत छह नामजद लोगों और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में बिना सहमति प्रतिमा हटाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है।

ओमप्रकाश गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 सितंबर को मंदिर के सभी गेट बंद कर श्रद्धालुओं को बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद बाबा रामेश्वरदास की समाधि पर स्थापित प्राचीन आदमकद प्रतिमा को हटाकर वाहन में ले जाया गया। उनका आरोप है कि यह कार्रवाई ट्रस्ट के अन्य सदस्यों और श्रद्धालुओं की सहमति के बिना की गई, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

शिकायत के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को ट्रस्ट की बैठक में अधिकांश सदस्यों ने पुरानी प्रतिमा को हटाने या बदलने का विरोध किया था। इसके बावजूद 2 सितंबर को प्रतिमा को उसके स्थान से हटाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

सूचना मिलने के बाद एसआई विजेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मंदिर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, मौके पर बाबा रामेश्वरदास की समाधि पर स्थापित प्राचीन प्रतिमा नहीं मिली। इसके बाद शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(D), 298, 299 और 61(2) समेत अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

शिकायत में जयपुर निवासी ट्रस्ट प्रधान सुरेश केडिया, दिल्ली निवासी सागरमल शर्मा, पालम निवासी हनुमान भारद्वाज, खरखड़ा-पाटन निवासी हरदयान, बसई निवासी नरेंद्र जांगड़ा और नांगलिया निवासी नाथजोगी को नामजद किया गया है। शिकायतकर्ता ने इन लोगों पर प्रतिमा हटाने की कार्रवाई में शामिल होने का आरोप लगाया है।

निजामपुर थाना प्रभारी धर्मसिंह ने बताया कि उपाध्यक्ष की शिकायत के आधार पर छह नामजद लोगों समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों व संबंधित पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामले में ट्रस्ट प्रधान सुरेश केडिया का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। उनका पक्ष सामने आने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नारनौल के बाबा रामेश्वरदास मंदिर से प्राचीन प्रतिमा हटाने पर विवाद, ट्रस्ट प्रधान समेत छह पर केस

Summer express, नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले के निजामपुर थाना क्षेत्र के गांव ब्राह्मणवास नौ स्थित प्रसिद्ध बाबा रामेश्वरदास मंदिर में प्राचीन आदमकद प्रतिमा हटाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने ट्रस्ट प्रधान सुरेश केडिया समेत छह नामजद लोगों और अन्य के खिलाफ मामला...

फरुखनगर में सफाई कर्मचारियों का हंगामा :नगर पालिका कार्यालय में डाला कूड़ा ,34 हिरासत में

Summer express , गुरुग्राम। फरुखनगर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह नगर पालिका कार्यालय परिसर में कूड़ा डालकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सफाई व्यवस्था और अपनी मांगों को लेकर रोष जताते हुए कार्यालय में नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान नगर पालिका कार्यालय में काफी देर तक अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना...

सोनीपत STF की कमान इंस्पेक्टर अजय धनखड़ को, गैंगस्टरों पर कार्रवाई का लंबा अनुभव

Summer express ,सोनीपत। गैंगस्टरों और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए हरियाणा STF सोनीपत की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर अजय धनखड़ को सौंपी गई है। इससे पहले धनखड़ हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की सोनीपत यूनिट के प्रभारी के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। करीब चार साल तक एंटी गैंगस्टर यूनिट...

फरीदाबाद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में कई विभागों का काम ठप, पुलिस से झड़प

Summer express , फरीदाबाद। फरीदाबाद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में गुरुवार को कई सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने भी कामकाज बंद रखा। सफाई कर्मचारियों के समर्थन में कर्मचारियों के एकजुट होने से शहर की सरकारी सेवाओं पर भी असर पड़ने की स्थिति बन गई है। वहीं, बल्लभगढ़ के अंबेडकर चौक पर सफाई...

हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 5 सितंबर तक बारिश का यलो अलर्ट

Summer express , हिसार। हरियाणा में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने लगा है। बुधवार को प्रदेश के जींद और कुरुक्षेत्र समेत छह जिलों में बारिश दर्ज की गई। मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिला और कई इलाकों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि हिसार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.